Dark Mode
  • day 00 month 0000
5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली की ओर एक कदम

5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली की ओर एक कदम

 World Environment Day 2025: हम सभी पृथ्वी को धरती माँ कहकर बुलाते हैं। हमारी पृथ्वी हम सबका घर है, जहां हम मानव जाति के अलावा पशु-पक्षी, पेड़-पौधे निवास करते हैं। मनुष्य जाति ने अपने फायदे के लिए पेड़ काटकर, प्रकृति से खेलवाड़ किया है। अब शहरों में शुद्ध हवा भी नहीं मिल सकती। नदियों को प्रदूषित और यहां तक आस-पास की हवा को भी जहरीला बना दिया है। हमें सांस लेने तक के लिए शुद्ध हवा नहीं मिल रही। धरती पर पानी की कमी बढ़ती जा रही है। पर्यावरण जागरूकता के लिए कई पर्यावरण संरक्षण अभियान भी चलाए जाते हैं। प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है, ताकि लोग इस दिन ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने और पेड़ काटने के बजाय पेड़ लगाने के लिए जागरूक हों।

 

विश्व पर्यावरण दिवस 2025: थीम


विश्व पर्यावरण दिवस भारत समेत पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष इस दिवस का एक थीम होता है। इस वर्ष 2025 के पर्यावरण दिवस की थीम 'एंड प्लास्टिक पॉल्यूशन' (End Plastic Pollution) रखी गई है। वैसे तो प्लास्टिक के वर्जित प्रयोग के लिए कई सालों से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसलिए इस वर्ष की थीम का मकसद प्लास्टिक प्रदूषण से दुनिया को मुक्त करने के लिए रखा गया है, जिससे लोग प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करें और पर्यावरण को नुकसान से बचाएं।

 

विश्व पर्यावरण दिवस की पहल


5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया गया था। इसमें समुद्री प्रदूषण, अधिक जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग, टिकाऊ विकास और वन्यजीव अपराध जैसे पर्यावरणीय मुद्दों को शामिल किया गया है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागरूकता लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने इस दिवस की घोषणा की थी। 5 जून से 16 जून 1972 तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद इसकी शुरुआत हुई।

 

विश्व पर्यावरण दिवस 2025: अब नहीं तो कब?


आज की दुनिया में बढ़ता प्रदूषण, प्लास्टिक का इस्तेमाल, जंगलों की कटाई और ग्लोबल वार्मिंग जैसी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में इस खास दिन पर दुनिया भर के लोग एक साथ मिलकर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। यह दिन हरियाली की ओर एक कदम याद दिलाता है कि सिर्फ सरकार या बड़ी कंपनियां नहीं, बल्कि हर आम इंसान की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर पर पर्यावरण की रक्षा में योगदान दे।

 

विश्व पर्यावरण दिवस 2025: प्लास्टिक का इस्तेमाल वर्जित

 

प्लास्टिक का प्रयोग समुद्र, नदियों और जानवरों के लिए जानलेवा है। संकल्प लें कि प्लास्टिक या पॉलीथिन को खत्म कर कपड़े या जूट के बैग का इस्तेमाल करें। खरीदारी के लिए बाजार में जूट या कपड़े का बैग लेकर ही जाएं। आपके हाथ में है प्रकृति को दूषित होने से बचाना। खुद जागरूक हो और दूसरों को भी जागरूक करें।

 

विश्व पर्यावरण दिवस 2025: क्या करने की आवश्यकता है?

 

  • ज्यादा ऑक्सीजन के लिए कम से कम 5 पेड़ लगाएं।
  • प्लास्टिक की पॉलीथिन की जगह आप कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें।
  • बेवजह पानी और बिजली बर्बाद न करें।
  • ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
  • कचरा सड़कों पर न फेंकें और घर में ही कूड़ा छांटने की आदत डालें।
  • गीला और सूखा कचरा अलग कर रीसायक्लिंग कर जैविक खाद बनाएं।
  • स्कूलों और आस-पास समाज में पौधारोपण अभियान और स्वच्छता अभियान चलाएं।

 

World Environment Day पर पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर इंसान की रोज़मर्रा की आदत बननी चाहिए। बढ़ता प्रदूषण, पेड़ों की कटाई, प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग और पानी-बिजली की बर्बादी जैसी समस्याओं से निपटने के लिए हमें मिलकर प्रयास करने होंगे। छोटे-छोटे कदम जैसे पेड़ लगाना, कूड़े का सही प्रबंधन करना, पॉलीथिन की जगह कपड़े के बैग का इस्तेमाल करना और संसाधनों की बचत करना, ये एक बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। इस विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए हम संकल्प लें।

 

ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?