
हरियाणा विधानसभा चुनाव पर अशोक गहलोत का बड़ा दावा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
-
Neha
- October 8, 2024
Ashok Gehlot on Haryana Election Results : हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब रुझानों के साथ ही चुनाव के नतीजे घोषित होना भी शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस के कद्दावर नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान सामने आया है। उन्होंने जोधपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव का परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहेगा।
अशोक गहलोत बोले- खत्म हो गया जोड़-तोड़ की राजनीति का समय
उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से जोड़-तोड़ की राजनीति होती थी, अब उसका समय समाप्त हो गया है। निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार बनेगी क्योंकि भाजपा हमेशा बदले की नीति से काम करती है। हमारी सरकार ने बदले की राजनीति से कभी भी काम नहीं किया।
हरियाणा चुनाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा बयान@ashokgehlot51 @INCIndia @BJP4Haryana @cmohry #ashokgehlot #HaryanaElection #bjpharyana#HaryanaAssemblyElection2024 #HaryanaElectionResult #theindiamoves pic.twitter.com/QAALwYbZ6R
— The India Moves (@theindiamoves) October 8, 2024
भाजपा 48 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 37 सीटों पर बढ़त बता दें हरियाणा में अभी भी मतगणना चल रही है। हालांकि भाजपा यहां 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि फिलहाल की स्थिति देखें तो कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त हासिल किए हुए है। वहीं हरियाणा के पिछले विधानसभा चुनाव में किंग मेकर की भूमिका में रही जेजेपी अभी तक यहां खाता भी नहीं खोल पाई है। गौरतलब है कि हरियाणा की 90 सीटों के लिए 464 निर्दलीय और 101 महिलाओं समेत कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..