
डॉलर के मुकाबले सबसे निचले स्तर को छू गया भारतीय रुपया
-
Chhavi
- October 12, 2024
भारतीय रुपया अब तक के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इस सप्ताह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया इतना कमजोर हुआ कि रिकॉर्ड ही बन गया। कल यानी शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इस गिरावट को कई कारकों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। इनमें वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में हालिया उछाल और भारत के शेयर बाजारों में विदेशी निवेशकों द्वारा महत्वपूर्ण बिकवाली शामिल है।
निचले स्तर को छू गया रुपया
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, विभिन्न आर्थिक कारकों के बढ़ते दबाव के कारण रुपया एक बार फिर फिसल गया। रुपया डॉलर के मुकाबले 84.0525 के निचले स्तर को छू गया। इससे पहले निचले स्तर का रेकार्ड 83.9850 था। जो 12 सितंबर 2024 को बना था। कल हालांकि, शुरूआती कारोबार में रुपये में थोड़ा सुधार दिखा और दो पैसे की बढ़त के साथ कुछ देर के लिए डॉलर के मुकाबले 83.98 पर मजबूत हो गया था। लेकिन तेजी का यह सिलसिला कायम नहीं रहा।
दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा
वर्तमान में, कुवैती दीनार दुनिया की सबसे मजबूत मुद्रा है। इस समय 1 कुवैती दीनार की कीमत 274.40 भारतीय रुपये है। विदेशी मुद्रा के व्यापारियों के मुताबिक क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों ने रुपया का खेल खराब किया। तभी तो यह डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..