
Border–Gavaskar Trophy:- दस साल बाद हारा भारत, WTC की उम्मीद भी खत्म
-
Ashish
- January 6, 2025
ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को हारा दिया है। इसी के साथ भारत की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गयी है। भारत यह सीरीज 3-1 से हार गया है। इस हार के साथ ही बहुत से सवाल खड़े हो गए है कप्तान रोहित शर्मा में और विराट कोहली पर सवाल उठ रहे है और ये भी सवाल है की क्या टीम में सिर्फ बुमराह ही बॉलर बचा है। इन सवालों के जवाब तो टीम इंडिया के मैनेजमेंट और हेड कोच को देना ही होगा
ये भी पढ़े:- क्या ऑस्ट्रेलिया में पारित होगा बुमराह के लिए कानून
इस से पहले ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारत को छह विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम ने कंगारुओं के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज भी गंवा दी है। ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की। साथ ही टीम इंडिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है। ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच चुका है और दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला जून में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
ये भी पढ़े:- क्या रोहित शर्मा टेस्ट से लेंगे संन्यास? BCCI को लेना होगा बड़ा फैसला
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी। टीम इंडिया को दूसरी पारी में चार रन की बढ़त हासिल थी। भारत की दूसरी पारी 157 रन पर सिमट गई थी और कुल 161 रन की बढ़त हासिल की थी। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सैम कोंस्टास (22), उस्मान ख्वाजा (41), मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (4) के विकेट गंवाए। इसके बाद ट्रेविस हेड (34*) और ब्यू वेबस्टर (39*) ने 46 रन की नाबाद साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। भारत दूसरी पारी में कप्तान जसप्रीत बुमराह के बिना उतरा था। बुमराह पीठ में जकड़न की समस्या से जूझ रहे हैं। उनकी जगह विराट कोहली ने कप्तानी की। भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को एक विकेट मिला।
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..