
Andhra Pradesh : केंद्रीय मंत्री अमित शाह बोले- आंध्र प्रदेश को बर्बाद हुए 5 सालों की चिंता की जरूरत नहीं
-
Neha
- January 19, 2025
Andhra Pradesh : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF के राइजिंग डे के अवसर पर आंध्र प्रदेश के गन्नावरम मंडल के कोंडा पावुलुरू में 10वीं बटालियन एनडीआरएफ परिसर और एनआईडीएम दक्षिणी परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। अमित शाह ने यहां अपने संबोधन में कहा कि विश्व बैंक के माध्यम से आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती के विकास के लिए 27 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- विपक्ष के आरोपों पर बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह- ड्रग के पूरे इकोसिस्टम को कानून हवाले करने का काम किया
6 महीने में आंध्र प्रदेश के लिए 3 लाख करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को दी मंजूरी
अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 6 महीने में आंध्र प्रदेश के लिए 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। विश्व बैंक के माध्यम से राजधानी अमरावती के विकास के लिए 27 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के विकास के लिए चट्टान की तरह चंद्रबाबू नायडू के साथ खड़ी है। आज भारत आपदा प्रबंधन में वैश्विक नेता के रूप में उभरा है।
కేంద్ర హోం, సహకార రంగ శాఖామాత్యులు శ్రీ @AmitShah గారి చేతులమీదుగా జరిగిన నేషనల్ ఇన్స్టిట్యూట్ ఆఫ్ డిజాస్టర్ మేనేజ్మెంట్ (NIDM) దక్షిణ క్యాంపస్ ప్రారంభోత్సవ చిత్రాలు. pic.twitter.com/dw2q1Bg0IB
— BJP ANDHRA PRADESH (@BJP4Andhra) January 19, 2025
3 गुना तेज रफ्तार से विकास करेगी पीएम मोदी-सीएम नायडू की जोड़ी- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2019 के बीच संभावनाओं से भरा राज्य आंध्र प्रदेश मानव निर्मित आपदा के कारण पीड़ित रहा। अब आपको उन बर्बाद हुए 5 सालों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी और सीएम नायडू की जोड़ी यहां विकास की रफ्तार को 3 गुना तेज करेगी।
— BJP ANDHRA PRADESH (@BJP4Andhra) January 19, 2025
2024 से हैदराबाद को मिली नई राजधानी, विकसित करने का काम जारी
गौरतलब है कि पहले आंध्रप्रदेश की राजधानी हैदराबाद थी। लेकिन 2014 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने लंबे समय से चली आ रही आमजन की मांग को देखते हुए आंध्रप्रदेश को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना 2 राज्यों में विभाजित कर दिया। इस दौरान दोनों राज्यों में एक समझौता हुआ था। इसके तहत आगामी 10 सालों तक दोनों राज्यों की राजधानी हैदराबाद रहने वाली थी, इसके बाद एक राज्य को अपने लिए अलग राजधानी चुननी थी। साल 2024 में समझौते की ये अवधि पूरी हो गई। ऐसे में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद हो गई, जबकि आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती बनी है। हालांकि इसे राज्य की राजधानी के रूप में विकसित करने का काम जारी है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2086)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (341)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (853)
- खेल (380)
- धर्म - कर्म (639)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (564)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (225)
- दिल्ली (257)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (184)
- टेक्नोलॉजी (188)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..