
भारत का एक और बड़ा कदम,पाकिस्तान एयरस्पेस पर रोक
-
Manjushree
- May 1, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ भारत एक्शन मोड पर है और हर वह कदम उठा रहा है जिससे पाकिस्तान को अपने किए पर पछतावा हो। कल बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का बड़ा कदम भारत एयरस्पेस रोक है, जो पाकिस्तान से आने वाली हर उड़ान को भारत से होकर गुजरने से रोकता है। भारत में पाकिस्तान के लिए 23 मई 2025 तक एयरस्पेस प्रतिबंध है।
एयरस्पेस बंद भारत में पाकिस्तान की सभी फ्लाइट्स के लिए अपनी एयर स्पेस पर रोक लगा दी है। एयरस्पेस बंद भारत ने सभी कल 30 अप्रैल (शाम 6.30 बजे) से 23 मई तक (रात 11.59 बजे तक) पाकिस्तान की हर तरह की कॉमर्शियल और मिलिट्री फ्लाइट्स पर रोक लगाई है। भारत ने पाकिस्तान के लिए नोटिस टू एयरमैन जारी किया है।
भारत ने पाकिस्तान की हवाई घेराबंदी शुरू कर दी है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसके बाद से भारत ने कई पाबंदियां पाकिस्तान पर लगाई हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बैठक में भारत की ओर से अब आधिकारिक रूप से अपने हवाई क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया और इस वजह से पाकिस्तानी एयरलाइनों को कुआलालंपुर जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों तक पहुंचने के लिए चीन या श्रीलंका जैसे देशों से होकर गुजरना पड़ेगा। इससे पाकिस्तान के फ्लाइट के ईंधन का खर्च ज्यादा होगा। पहले 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तानी विमान सेवा कंपनियों ने पहले ही भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध कर दिया था।
पाकिस्तानी विमानों के लिए एयरस्पेस कंट्रोल भारत का जवाबी कदम है, जो पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए हैं। ऐसे सभी बड़े कदम, जैसे सिंधु जल संधि निरस्त, अटारी चेकपोस्ट रोक, वीजा पर रोक (टूरिस्ट वीजा हो या मेडिकल) जैसे कई बड़े फैसले हैं। अब इस फैसले से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर देखने को मिलेगा। पाकिस्तान की गीदड़भभकी से भारत पीछे नहीं हटने वाला। भारत की विदेश नीति का यह बड़ा फैसला पाकिस्तान की कमर तोड़ने के लिए काफी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2077)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (375)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (223)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..