
त्योहारों से पहले बड़ी सौगात: PM मोदी बोले- GST 2.0 से आम लोगों की जिंदगी होगी आसान
-
Anjali
- September 5, 2025
त्योहारों से पहले बड़ी सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि GST 2.0 से जिंदगी आसान हो गई है। पीएम मोदी का कहना है कि नया रिफॉर्म हर परिवार को राहत देगा और घर का बजट सुधरेगा। उन्होंने कहा कि यह सुधार आज़ाद भारत का सबसे बड़ा आर्थिक कदम है और GST 2.0 benefits से गरीब, मिडिल क्लास, महिलाएं और किसान सभी को फायदा होगा।
प्रधानमंत्री ने बताया कि अब GST नया नियम 2025 के तहत सिर्फ दो दरें रह गई हैं, 5% और 18%। यह बदलाव 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा। पीएम मोदी का ऐलान है कि अब पनीर से लेकर शैम्पू तक की रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी। उन्होंने कहा कि यह सुधार "त्योहारों से पहले बड़ी सौगात" है और अब हर घर की बचत बढ़ेगी।
मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के टाइम में 100 रुपये की चीज पर 25 रुपये तक टैक्स देना पड़ता था। घर बनाना मुश्किल था और साइकिल जैसी जरूरत की चीजों पर भी भारी टैक्स लिया जाता था। उन्होंने कहा कि GST 2.0 से आम जनता को राहत मिलेगी और हर परिवार को टैक्स में बड़ी बचत होगी।
पीएम मोदी का ऐलान है कि GST 2.0 देश के लिए "सपोर्ट और ग्रोथ की डबल डोज" है। इससे उपभोग और ग्रोथ दोनों को बूस्टर मिलेगा, व्यापार करना आसान होगा और नौकरी के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुधार भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। GST 2.0 benefits से अब आम आदमी की जिंदगी आसान होगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 8 साल पहले जब जीएसटी लागू हुआ था तो कई दशकों का सपना पूरा हुआ। अब "GST हो गया और भी सरल" और नए बदलाव से गरीब, किसान, नौजवान और मिडिल क्लास को सीधा फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि GST नया नियम 2025 भारत की अर्थव्यवस्था को नई ताकत देगा।
त्योहारों से पहले बड़ी सौगात देते हुए पीएम मोदी का ऐलान है कि GST 2.0 से जिंदगी आसान होगी और इससे देशवासियों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद यही है कि लोगों का जीवन बेहतर बने और उनकी जेब पर बोझ कम हो। GST 2.0 से आम जनता को राहत ही इस सुधार का सबसे बड़ा मकसद है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..