
बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM योगी
-
Manjushree
- June 10, 2025
उत्तर प्रदेश सरकार आज 10 जून मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव का विजयोत्सव मनाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में चित्तौरा के समीप स्थापित की गई महाराजा सुहेलदेव की ऐतिहासिक अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राज्य सरकार द्वारा इस कार्यक्रम की जानकारी दी गई है, जिसमें बहराइच में सीएम योगी आदित्यनाथ (Aditya Nath) का विस्तृत कार्यक्रम है, जिसमें सभा को संबोधित करेंगे।
पद्मश्री रामसुतार ने बनाई प्रतिमा
इस प्रतिमा का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की देखरेख में कराया गया है। इसे सुप्रसिद्ध मूर्तिकार पद्मश्री रामसुतार (RamSutar) ने बनाया है। राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव की यह प्रतिमा पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई थी। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के राज्य ललित कला अकादमी द्वारा कराया गया है।
महाराजा सुहेलदेव कांस्य प्रतिमा
जिसकी लागत करीब पौने पांच करोड़ रुपये है। कांस्य से बनी प्रतिमा का वजन लगभग 17 टन, प्रतिमा की ऊंचाई 40 फीट, प्रतिमा की चौड़ाई 17 फीट, प्रतिमा की लंबाई 40 फीट है।
पीएम मोदी द्वारा हुई शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2021 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस परियोजना का शुभारंभ किया था। इसमें ऐतिहासिक चित्तौरा झील के पास पर्यटन विकास के साथ ही महाराजा सुहेलदेव की अश्वारोही प्रतिमा की स्थापना भी शामिल थी।
कौन थे सुहेलदेव राजपूत
महाराजा सुहेलदेव एक प्रसिद्ध राजा थे, जो श्रावस्ती के शासक थे। 11वीं शताब्दी में उन्होंने गजनवी सेनापति सैयद सालार मसूद गाजी को बहराइच के युद्ध में हराया था। उनके शासनकाल में, उनका साम्राज्य अवध और उसके आसपास के क्षेत्रों में फैला हुआ था, जिसमें गोंडा, बहराइच, लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव और लखीमपुर शामिल थे।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..