
ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक ही मंच शंघाई सहयोग संगठन (SCO) पर भारत और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री
-
Manjushree
- June 25, 2025
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान के रक्षा मंत्री आमने सामने होंगे। दोनों बुधवार 25 जून से शुरू होने वाले शंघाई सहयोग संगठन (SCO 2025) की बैठक में साथ होंगे। इस दौरान भारत और पाकिस्तान के रक्षा मंत्रियों के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी। ये भारत की तरफ से पाकिस्तान को डिप्लोमेटिक मैसेज भी होगा।
चीन में आयोजित इस सम्मेलन में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर व्यापक चर्चा होने की उम्मीद है। इस दौरान राजनाथ सिंह पाकिस्तान समर्थित सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत के कूटनीतिक प्रयासों के तहत शंघाई सहयोग संगठन (SCO 2025) से आतंकवाद को नियंत्रित करने के लिए और अधिक सहयोग की अपील करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है कि शंघाई सहयोग संगठन की बैठक की साइडलाइन में रूस और चीन के रक्षामंत्रियों के साथ राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता होगी, लेकिन पाकिस्तान के रक्षामंत्री के साथ वार्ता का जिक्र नहीं है। SCO 2025 बैठक में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति, आतंकवाद के खिलाफ प्रयास और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे, इसके अलावा, वे (SCO 2025) के अंदर व्यापार, आर्थिक सहयोग और कनेक्टिविटी को बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर देंगे।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) 2025 के लिए चीन ने अध्यक्षता संभाली है। साल 2023 में भारत ने SCO बैठक की मेजबानी की थी। तब दिल्ली में आयोजित बैठक से पाकिस्तानी रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ शामिल नहीं थे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी SCO के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में शामिल लेने चीन गए हैं।
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) एक अंतर-सरकारी संगठन है, जिसकी स्थापना साल 2001 में हुई थी। भारत साल 2017 में इस संगठन का सदस्य बना था। SCO सदस्य देशों में भारत के आलावा कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ईरान, बेलारूस है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..