
Trump Harvard decision: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन
-
Chhavi
- May 2, 2025
Trump Harvard decision: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का टैक्स छूट (Tax-Exempt) का दर्जा समाप्त कर दिया है। 2 मई 2025 को ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस फैसले की घोषणा की। ट्रंप ने कहा, "हम हार्वर्ड का टैक्स-छूट दर्जा समाप्त करने जा रहे हैं। वो इसी लायक हैं।" यह कदम ट्रंप और हार्वर्ड के बीच चल रहे विवादों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। इस कदम के पीछे ट्रंप प्रशासन का आरोप है कि हार्वर्ड ने विविधता, समानता और समावेशन (DEI) पहलों को बढ़ावा दिया, जिसे ट्रंप प्रशासन नस्लीय भेदभाव के रूप में देखता है। इसके अलावा, हार्वर्ड की अंतरराष्ट्रीय छात्रों (Internation Student) की मेज़बानी को लेकर भी प्रशासन ने सवाल उठाए हैं। इस विवाद के चलते ट्रंप प्रशासन ने हार्वर्ड के लिए 2.2 बिलियन डॉलर की संघीय फंडिंग को भी फ्रीज कर दिया था। Trump Harvard decision, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Havard University) ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि वह अपनी स्वतंत्रता और संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं होने देगी। यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष एलन गार्बर (Allen Garber) ने स्पष्ट किया कि हार्वर्ड कभी भी अपनी स्वतंत्रता से समझौता नहीं करेगा। Trump Harvard decision,यह कदम अमेरिकी शिक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है, क्योंकि यह पहली बार है जब किसी प्रमुख विश्वविद्यालय का टैक्स-छूट दर्जा समाप्त करने की बात की गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह निर्णय अन्य विश्वविद्यालयों और गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए एक उदाहरण स्थापित कर सकता है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..