
डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार का समर्थन, पाकिस्तान भी साथ
-
Manjushree
- June 21, 2025
पाकिस्तान सरकार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में 2026 के नोबेल पीस प्राइज के लिए नॉमिनेट किया है। पाकिस्तान का कहना है कि मई 2025 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ट्रंप की कूटनीतिक पहल और मध्यस्थता ने एक बड़े युद्ध को टालने में मदद की। पाकिस्तान ने ट्रंप को दो परमाणु संपन्न राष्ट्रों के बीच संभावित विनाशकारी संघर्ष को रोकने का श्रेय दिया है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी गई है। इसके पहले अमेरिका दौरे पर पहुंचे पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने ट्रंप को नोबेल पुरस्कार की पैरवी की थी।
पाकिस्तान ने भारत के साथ सीजफायर कराने के लिए ट्रंप के हस्तक्षेप की सराहना की। बयान में कहा गया कि ट्रंप के प्रयासों की वजह से सीजफायर हो चुका जिससे युद्ध का एक बड़ा खतरा टल सका। ट्रम्प नोबेल पुरस्कार के असली हकदार हैं। पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश को भी सराहा और कहा कि जब तक कश्मीर का हल नहीं निकलता, तब तक क्षेत्र में स्थायी शांति नहीं आ सकती।
22 अप्रैल को पहलगाम हमले को लेकर भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी करवाई की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने भी मिसाइल और ड्रोन हमले किए जिससे संघर्ष तेज हो गया। फिर दोनों देशों के सहमति से 10 मई को सीजफायर हुआ। लेकिन पाकिस्तान ने दावा किया कि सीजफायर पर यह ट्रंप की कूटनीति थी, जिसने स्थिति को कम करने और शांति बहाल करने में मदद की।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध टालने, रूस-यूक्रेन और ईरान-इजराइल जैसे विवादों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई, लेकिन उन्हें नोबेल पीस प्राइज नहीं मिलेगा।
ट्रंप ने शुक्रवार को ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं जो भी कर लूं, नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। मैंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मिलकर कांगो-रवांडा युद्ध को रोकने के लिए शांति समझौता कराया है। यह दशकों से चल रहा खूनी संघर्ष था।”
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..