
Elon Musk vs Donald Trump: एपस्टीन फाइल, सब्सिडी विवाद और नई पार्टी से बढ़ी सियासी जंग!
-
Shweta
- June 6, 2025
अमेरिका में एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप (Elon Musk and Donald Trump) के बीच का तनाव अब एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। कभी एक-दूसरे के सहयोगी माने जाने वाले ये दोनों दिग्गज अब एक-दूसरे पर सीधे निजी और राजनीतिक हमले कर रहे हैं।
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब नासा के नए चीफ के तौर पर एलन मस्क के करीबी जेरेड इसाकमैन का नाम सामने आया। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस नाम को खारिज कर दिया और नए नाम की घोषणा करने की बात कही। मस्क के लिए यह एक राजनीतिक झटका था क्योंकि इसाकमैन उनकी अंतरिक्ष रणनीति का मुख्य हिस्सा थे।
इसके बाद मामला तब और बिगड़ा जब एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्रंप के टैक्स बिल ‘Big Beautiful Bill’ की आलोचना की और उसे ‘Big Ugly Bill’ कहा। उन्होंने कहा कि इससे अमेरिकी राजकोषीय घाटा 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है। मस्क की इस आलोचना के बाद उन्होंने अपने DOGE विभाग से इस्तीफा भी दे दिया था। वहीं ट्रंप का कहना है कि यह बिल ऐतिहासिक टैक्स कट और MAGA अभियान के लिए जरूरी है।
ट्रंप ने एलन मस्क (Elon Musk) पर सीधा हमला करते हुए कहा कि वे उनकी कंपनियों को मिलने वाली सब्सिडी और सरकारी ठेके रद्द कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि इससे सरकार अरबों डॉलर बचा सकती है। ये बयान एलन मस्क के लिए आर्थिक संकट का संकेत थे, क्योंकि उनकी कंपनियों को 17 से अधिक सरकारी एजेंसियों से ठेके मिले हुए हैं।
जवाब में मस्क ने ट्रंप पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) फाइलों में ट्रंप का नाम है और यही वजह है कि वे सार्वजनिक नहीं की जा रहीं। उन्होंने कहा, "अब बड़ा बम गिराने का समय है, सच सबके सामने आएगा।"
इस सबके बीच, एलन मस्क ने अपने नए राजनीतिक दल (New Political Party) की ओर इशारा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से इस बारे में राय मांगी है। यह साफ संकेत है कि मस्क अब केवल टेक्नोक्रेट नहीं, बल्कि एक राजनीतिक नेता बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं।
इस विवाद का असर बाजार पर भी पड़ा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप की धमकी के बाद टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है। निवेशक चिंतित हैं और मार्केट में अनिश्चितता का माहौल बन गया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..