
गौतम अडानी का बड़ा बयान, मिडिल ईस्ट युद्ध से बदल गई वैश्विक अर्थव्यवस्था
-
Manjushree
- June 24, 2025
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने 24 जून मंगलवार को अडानी एंटरप्राइजेज की सालाना आम बैठक (AGM) को संबोधित किया। उन्होंने दुनिया के हालात और ग्रुप की तरक्की पर चर्चा की। अडानी समूह के शेयरहोल्डर्स की 33वीं वार्षिक आम बैठक में मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स के लिए बड़ा खतरा बताया। अडानी ने कहा कि इन सबके बीच भारत दुनिया की दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से कहीं आगे निकल गया है।
गौतम अदानी ने कहा कि पिछले 12 महीनों में दुनिया नाटकीय रूप से बदल गई है। "60 से ज़्यादा देशों में चुनाव हुए, सीमाओं का फिर से निर्धारण हुआ, गठबंधनों का परीक्षण हुआ और अर्थव्यवस्थाएँ हिल गईं।
मिडिल ईस्ट युद्ध को लेकर गौतम अदानी ने कहा कि “मिडिल ईस्ट में जंग छाई हुई है, जिसका असर ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स पर पड़ रहा है।” उन्होंने बताया कि इस जंग की वजह से तेल-गैस की सप्लाई और कीमतों में दिक्कतें आ रही हैं। यूरोप में, आर्थिक आत्मविश्वास डगमगा गया। संयुक्त राज्य अमेरिका की अपनी चुनौतियाँ थीं। और फिर भी, इस सारे शोर के बीच, भारत अलग खड़ा रहा और किसी भी अन्य प्रमुख राष्ट्र की तुलना में तेज़ी से आगे बढ़ा।"
अदानी समूह के चेयरमैन गौतम अदानी ने ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर कहा कि अदानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा बनाए गए विभिन्न ड्रोन ने पाकिस्तान के साथ हाल ही में हुए संघर्ष के दौरान दुश्मन के ठिकानों पर हमला करने और भारतीय आसमान की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। "ऑपरेशन सिंदूर ने आह्वान किया और हमने इसे पूरा किया। हमारे ड्रोन आसमान में नज़र रखने के साथ-साथ हमले की तलवार भी बन गए और हमारे ड्रोन रोधी सिस्टम ने हमारे बलों और नागरिकों की रक्षा करने में मदद की।"
गौतम अडानी ने कहा कि अडानी समूह ने लगातार जांच के बावजूद कभी भी पीछे हटने का साहस नहीं किया है। "हमने साबित कर दिया है कि सच्चा नेतृत्व धूप में नहीं बल्कि संकट की आग में बनता है। पिछले साल फिर से इसका परीक्षण हुआ जब हमें अडानी ग्रीन एनर्जी से संबंधित अमेरिकी न्याय विभाग के आरोपों का सामना करना पड़ा। तमाम शोर-शराबे के बावजूद, तथ्य यह है कि अडानी समूह के किसी भी व्यक्ति पर एफसीपीए (विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम) का उल्लंघन करने और न्याय में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप नहीं लगाया गया है।"
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..