
भारत हमले का मास्टरमाइंड सैफुल्लाह अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में ढेर
-
Manjushree
- May 19, 2025
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) की कामयाबी के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में लश्कर-ए-तैयबा (LET) का आतंकवादी रजुल्लाह निजामनी उर्फ अबू सैफुल्लाह (Abu Saifullah) मारा गया, जिसे पाकिस्तान के सिंध में मतली फलकारा चौक के पास तीन अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया।
सैफुल्लाह रविवार 18 मई को दोपहर मतली स्थित अपने घर से निकला था, जब सिंध प्रांत के बदनी में एक क्रॉसिंग के पास अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। सैफुल्लाह नेपाल में लश्कर संगठन के लिए काम कर रहा था और भारत में आतंकियों की घुसपैठ और आर्थिक मदद जुटाने जैसे गंभीर अपराधों का मास्टरमाइंड था। उसे कई नामों से जाना जाता था, जैसे कि गाजी, विनोद कुमार, मोहम्मद सलीम और रजाउल्लाह।
संदिग्ध आतंकी सैफुल्लाह साल 2000 की शुरुआत में नेपाल से लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी गतिविधियों को संचालित करता था। उसने भारत में कई आतंकी हमलों का गुनहगार था। सन 2006 में आरएसएस मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। सन 2005 में बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान पर हुए आतंकी हमले में भी शामिल था, जिसमें आईआईटी के प्रोफेसर मुनीश चंद्र पुरी की मौत हो गई थी और चार अन्य लोग घायल हुए थे। सन 2008 में उत्तर प्रदेश के रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर पर हुए हमले का भी मास्टरमाइंड था, जिसमें सात जवान और एक नागरिक की मौत हो गई थी। दोनों आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे।
सिंध के मीडिया के अनुसार, गोली लगने के बाद सैफुल्लाह को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। आशंका है कि आपसी रंजिश में सैफुल्लाह को मारा गया है। खैर, सैफुल्लाह की मौत भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। भारत जिस मुहिम में लगा है, उसमें से एक बड़े आतंकी का खात्मा लश्कर-ए-तैयबा संगठन के नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..