
India-Pakistan Tension- भारत ने बगलिहार बांध से चिनाब का पानी रोका, पाकिस्तान को बड़ा झटका!
-
Shweta
- May 4, 2025
India Pakistan Tension - एक बार फिर भारत पाकिस्तान तनाव अपने चरम पर है। हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए दशकों पुरानी सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को आंशिक रूप से निलंबित कर दिया है। इसी के तहत भारत ने जम्मू-कश्मीर के रामबन स्थित बगलिहार बांध (Baglihar Dam news) से चिनाब नदी का पानी रोक दिया है, जिससे पाकिस्तान की चिंता और बढ़ गई है। इससे न सिर्फ चिनाब नदी विवाद (Chenab River Dispute) ने एक बार फिर तूल पकड़ा है, बल्कि भारत-पाक के बीच जल युद्ध की आहट भी सुनाई देने लगी है।
बगलिहार बांध (Baglihar Dam News) के मुताबिक, भारत अब झेलम की सहायक नदी नीलम पर बने किशनगंगा जलविद्युत परियोजना पर भी सख्त कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। भारत के पास इन दोनों बांधों से पानी छोड़ने के समय और मात्रा को नियंत्रित करने की पूरी तकनीकी क्षमता है। India Pakistan Tension का यह नया मोड़ पाकिस्तान के लिए किसी झटके से कम नहीं।
1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई थी, जिसके तहत रावी, सतलुज और ब्यास भारत को, जबकि सिंधु, चिनाब और झेलम पाकिस्तान को आवंटित की गई थीं। हालांकि भारत को इन पश्चिमी नदियों से सीमित सिंचाई, बिजली उत्पादन और घरेलू उपयोग की छूट थी।
बगलिहार बांध (Baglihar Dam News) पहले भी विवाद का कारण बन चुका है। पाकिस्तान ने इस डैम के निर्माण और संचालन को लेकर आपत्ति जताते हुए World Bank से मध्यस्थता की मांग की थी। अब जबकि भारत ने चिनाब नदी विवाद (Chenab River Dispute) में आक्रामक रुख अपनाया है, पाकिस्तान की जल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
पाकिस्तान की 80% कृषि भूमि सिंधु नदी प्रणाली पर निर्भर है और वह 93% पानी इन्हीं पश्चिमी नदियों से प्राप्त करता है। इसलिए जब भारत ने सिंधु जल संधि (Indus Water Treaty) को सस्पेंड करने का संकेत दिया, तो वहां के राजनीतिक और सैन्य हलकों में बेचैनी फैल गई।
भारत पाकिस्तान तनाव अब सिर्फ सीमा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जल संसाधनों और रणनीतिक नियंत्रण तक जा पहुंचा है। भारत का यह कदम स्पष्ट करता है कि अब पाकिस्तान को हर मोर्चे पर जवाब मिलेगा, चाहे वह आतंकवाद हो या चिनाब नदी विवाद। आने वाले दिनों में बगलिहार बांध (Baglihar Dam News) अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में बनी रह सकती है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..