
आतंकवाद पर पाकिस्तान को बेनकाब करेगा भारत, 7 टीमें 33 देशों के दौरे पर
-
Manjushree
- May 19, 2025
22 अप्रैल पहलगाम हमले के जवाबी कार्रवाई ऑपरेशन सिन्दूर की बड़ी कामयाबी के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ वैश्विक पोल खोल अभियान शुरू किया है जो पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करेगा। दुनिया को जानकारी देने के लिए 21 मई से 25 मई के बीच 7 भारतीय डेलिगेट्स जल्द ही रवाना होंगे। पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अलग-अलग दलों के नेता शामिल होंगे, जिसमें 7 टीमों में 51 नेता और 8 पूर्व राजनयिक शामिल होंगे। 7 टीमों के कुल 59 सदस्य करीब 33 देशों की यात्रा करेंगे। यह कदम भारत की आतंकवाद पर पाकिस्तान की भूमिका के खिलाफ संदेश स्पष्ट और एकजुट नीति को दर्शाता है, जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियां मिलकर आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर राजनीति नहीं होने का संदेश देंगी।
भारत का कूटनीतिक मिशन में प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सांसदों के इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा? इसकी जानकारी सामने आ गई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को विदेश में भेजने की पूरी लिस्ट जारी की है।
विदेश जाने वाले सांसदों की सूची
टीम - 1
देश - सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया।
चयनित सदस्य -
- बैजयंत पांडा (Leader), सांसद, BJP
- डॉ. निशिकांत दुबे, सांसद, BJP
- फांगोन कोन्याक, सांसद, BJP
- रेखा शर्मा, सांसद, BJP
- असदुद्दीन ओवैसी, सांसद, AIMIM
- सतनाम सिंह संधू, सांसद, Nominated
- गुलाम नबी आजाद
- राजदूत हर्ष श्रींगला
टीम - 2
देश - यूके, फ्रांस, जर्मनी, यूरोपीय संघ, इटली, डेनमार्क।
चयनित सदस्य -
- रवि शंकर प्रसाद (Leader), सांसद, BJP
- डॉ. दग्गुबाती पुरंदेश्वरी, सांसद, BJP
- प्रियंका चतुर्वेदी, सांसद, UBT
- गुलाम अली खटाना, सांसद, Nominated
- डॉ. अमर सिंह, सांसद, INC
- समिक भट्टाचार्य, सांसद, BJP
- एमजे अकबर
- राजदूत पंकज सरन
टीम - 3
देश - इंडोनेशिया, मलेशिया, कोरिया गणराज्य, जापान, सिंगापुर।
चयनित सदस्य -
- संजय कुमार झा (Leader), सांसद, JDU
- अपराजिता सारंगी, सांसद, BJP
- यूसुफ पठान, सांसद, AITC
- बृज लाल, सांसद, BJP
- डॉ. जॉन ब्रिटास, सांसद, CPI(M)
- प्रदीप बुरमान, सांसद, BJP
- हेमंग जोशी, सांसद, BJP
- सलमान खुर्शीद
- राजदूत मोहन कुमार
टीम - 4
देश - यूएई, लाइबेरिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, सिएरा लियोन।
चयनित सदस्य -
- श्रीकांत एकनाथ शिंदे (Leader), सांसद, Shiv Sena
- बांसुरी स्वराज, सांसद, BJP
- ईटी मोहम्मद बशीर, सांसद, IUML
- अतुल गर्ग, सांसद, BJP
- डॉ. समीत पाठक, सांसद, BJP
- सुमन कुमारी मिश्रा, सांसद, BJP
- एसएस अहलूवालिया
- राजदूत सुजान चिनॉय
टीम - 5
देश - अमेरिका, पनामा, कनाडा, ब्राजील, कोलंबिया।
चयनित सदस्य -
- डॉ. शशि थरूर (Leader), सांसद, INC
- सरफराज अहमद, सांसद, JMM
- हरीश बालयोगी, सांसद, TDP
- शशांक मणि त्रिपाठी, सांसद, BJP
- भुबनेश्वर कालिता, सांसद, BJP
- मिलिंद मुरली देवरा, सांसद, Shiv Sena
- तरंजीत सिंह संधू
- तेजस्वी सूर्या, सांसद, BJP
टीम - 6
देश - स्लोवेनिया, ग्रीस, लातविया, रूस।
चयनित सदस्य -
- कनिमोझी करुणानिधि (Leader), सांसद, DMK
- राजीव राय, सांसद, SP
- मीयान अलताफ अहमद, सांसद, INC
- कैप्टन बृजेश चौटाला, सांसद, BJP
- प्रेम चंद गुप्ता, सांसद, BJP
- डॉ. अशोक कुमार मित्तल, सांसद, AAP
- राजदूत मंजीव एस पूरी
- राजदूत जावेद अशरफ
टीम - 7
देश - मिस्र, कतर, अफ्रीका, दक्षिण अफ्रीका।
चयनित सदस्य -
- सुप्रिया सुले (Leader), सांसद, NCP (SCP)
- राजीव प्रताप रुडी, सांसद,BJP
- विक्रम जीत सिंह सहाय, सांसद, AAP
- मनीष तिवारी, सांसद, INC
- अनुराग सिंह ठाकुर, सांसद, BJP
- लव श्रीकृष्ण देवरायलु, सांसद, BJP
- आनंद शर्मा
- वी. मुरलीधरन
- राजदूत सईद अकबरुद्दीन
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..