
भारत देगा ग्रीस को 1500 KM वाली मिसाइल, तुर्की में मचा हड़कंप
-
Chhavi
- July 8, 2025
भारत की ताकतवर क्रूज मिसाइल LR-LACM अब ग्रीस को मिल सकती है, और यही बात तुर्की को बेचैन कर रही है। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्की ने पाकिस्तान का खुलकर साथ दिया था, अब भारत इसका जवाब ग्रीस के साथ मिलकर देने की तैयारी में है। भारत ने ग्रीस को यह मिसाइल अनौपचारिक तौर पर ऑफर की है, जो 1500 किलोमीटर तक मार कर सकती है, और सबसे बड़ी बात ये कि ये रडार में नहीं आती।
यह मिसाइल जमीन, समुद्र और मोबाइल लॉन्चर से दागी जा सकती है। इसकी सबसे खतरनाक बात ये है कि ये परमाणु और पारंपरिक—दोनों वॉरहेड ले जा सकती है। यह दुश्मन की हवाई सुरक्षा जैसे S-400 सिस्टम को भी चकमा देने में सक्षम है, क्योंकि यह बहुत नीचे उड़ती है और रास्ता बदल सकती है।
ग्रीस और तुर्की के बीच एजियन सागर में पहले से तनाव है, और अगर ग्रीस को यह मिसाइल मिल जाती है, तो तुर्की के सैन्य ठिकानों पर सीधा खतरा मंडराने लगेगा। तुर्की के मीडिया ने तो साफ कहा है कि भारत अब एजियन में क्रूज मिसाइल ला रहा है, और इसका सीधा निशाना तुर्की होगा।
इस मिसाइल को भारत के DRDO ने 'मेक इन इंडिया' के तहत तैयार किया है। इसकी पहली टेस्ट उड़ान 12 नवंबर 2024 को ओडिशा में सफल रही थी। इसमें स्वदेशी टर्बोफैन इंजन लगा है, जो लंबी दूरी तक इसकी ताकत को बनाए रखता है। DEFEA 2025 रक्षा प्रदर्शनी में भारत ने जब इसे पेश किया, तो ग्रीस का ध्यान इस पर गया। इसके बाद भारतीय वायुसेना प्रमुख की ग्रीस यात्रा में इस मिसाइल पर चर्चा हुई।
फिलहाल सौदा अभी पक्का नहीं है, लेकिन अगर यह डील होती है तो भारत का रक्षा निर्यात एक बड़ी छलांग लगाएगा और तुर्की को एक बड़ा झटका लगेगा। यह सौदा भारत-ग्रीस रक्षा साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकता है और पाकिस्तान-तुर्की गठजोड़ को कड़ा जवाब भी देगा। अब सबकी नजरें इस सौदे पर टिकी हैं। क्या ग्रीस खरीदेगा भारत की सबसे खतरनाक मिसाइल? जवाब आने वाला है जल्द
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..