
Henley Passport Ranking : भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में आई गिरावट, पहुंचा 85वें स्थान पर
-
Renuka
- January 10, 2025
Passport : दुनिया में किस देश का पासपोर्ट कितना मजबूत है, इसे लेकर हेनले एंड पार्टनर्स ने हेनले पासपोर्ट रैंकिंग जारी की है। वहीं इस रैंकिंग में सिंगापुर पहले स्थान पर है, यानी सिंगापुर का पासपोर्ट दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बन गया है। इसके जरिए लोग 195 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकेंगे ।
अन्य देशों को प्राप्त स्थान
बता दें कि इसमें सिंगापुर पहले स्थान पर है, वहीं दूसरे पर जापान, तीसरे स्थान पर फिनलैंड का पासपोर्ट है। वहीं, भारत हेनले पासपोर्ट की रैंकिंग में 2025 में 85वें स्थान पर है। इस साल भारत की रैंकिंग पिछले साल के मुकाबले 5 पायदान नीचे चली गई है। पिछले साल भारत का पासपोर्ट 80वें स्थान पर था। रैंकिंग के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारक 57 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। बता दें कि हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2025 के अनुसार, दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में भारत की रैंकिंग 5 पायदान गिर गई है अब भारत 80वें स्थान से फिसलकर 85वें स्थान पर आ गया है।
पड़ोसी देशों का क्या है? हाल
इस रैंकिंग में भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान को 103वां स्थान मिला है। इसी स्थान पर यमन भी शामिल है, इन दोनों देशों के लोग अपने पासपोर्ट के साथ केवल 33 देशों में वीजा मुक्त यात्रा कर सकते हैं। इस सूची में अफगानिस्तान सबसे निचले 103वें स्थान पर है. यहां के लोग 26 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं. इसके अलावा, बांग्लादेश को 100वां, श्रीलंका को 96वां, नेपाल को 101वां और भूटान को 90वां स्थान मिला है।
भारतीय किस देश में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं?
हेनले की रैंकिंग के मुताबिक भारतीय पासपोर्ट धारक 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं. इनमें शामिल हैं, भूटान, बोलिविया, कंबोडिया, जिबूती, बारबाडोस, ईरान, कजाकिस्तान, इंडोनेशिया, जमैका, जॉर्डन, फिजी, इथियोपिया, केन्या, मोजांबिक, म्यांमार, नेपाल, सिंगापुर, थाईलैंड, तंजानिया, रवांडा, समोआ, सोमालिया, जिम्बाब्वे, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस, जैसे देश शामिल हैं।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..