Dark Mode
  • day 00 month 0000
रूस से तेल खरीद पर भारत का रुख, ट्रंप के दावों के बीच सरकार ने दी जानकारी

रूस से तेल खरीद पर भारत का रुख, ट्रंप के दावों के बीच सरकार ने दी जानकारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) आज कल कई तरह के दावे को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हाल में ही एक दावा यह भी किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। उनके इस दावे को लेकर सरकारी सूत्रों (MEA) के हवाले से बताया गया कि यह दावा बेबुनियाद है और भारत अब भी रूसी तेल की खरीद कर रहा है।

 

जानकारी के अनुसार भारत रूस तेल डील पर सरकारी सूत्रों (MEA) ने कहा कि देश की ऊर्जा खरीद बाजार की ताकतों और राष्ट्रीय हितों पर आधारित है और ट्रंप का बयान भारत तेल खरीद को ख़ारिज करते हुए ये भी बताया कि भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रूसी आयात रोकने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

 

भारत रूस तेल डील पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से सवाल किया गया था, इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, 'जहां तक ऊर्जा जरूरतों की सोर्सिंग की बात होती है, उस पर हमारा रवैया पहले से ही साफ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जो तेल बिकता है, वो किस भाव में मिलता है। उस पर वैश्विक माहौल को देखते हुए फैसला लिया जाता है। जहां तक भारत रूस तेल डील रोकने वाली भारतीय तेल कंपनियों की खबरों की बात है तो इसकी कोई जानकारी नहीं है।

 

बता दें भारत अपनी 85% कच्चे तेल की ज़रूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। भारत ने G7 और यूरोपीय संघ द्वारा लागू $60 प्रति बैरल के प्राइस कैप का पालन करते हुए ही रूस से तेल खरीदता है।  भारत रूस तेल डील पर रिपोर्ट में कहा गया था कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्‍तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन और मैंगलोर रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल जैसी रिफाइनरी कंपनियों ने रूसी तेल की खरीद को अस्‍थाई तौर पर रोका है। अब ये कंपनियां तेल खरीदने के लिए मिडिल ईस्‍ट और अफ्रीका की ओर बढ़ रही हैं।


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्होंने भारत पर जुर्माने या पीएम नरेंद्र मोदी से बात करने की कोई योजना बनाई है तो उन्होंने सवाल के जवाब में कहा कि मैं समझता हूं कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। मैंने यही सुना है, मुझे नहीं पता कि यह सही है या नहीं, यह एक अच्छा कदम है। हम देखेंगे कि क्या होता है। ट्रंप के इस दावे के बाद हलचल मची हुई है।


पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 70 से ज्यादा देशों पर टैरिफ का ऐलान किया था। हालांकि इसे बाद में एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया। भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान करने के बाद भारत और रूस के बीच चल रहे व्यापार पर नाराजगी जताई थी। इसके साथ ही उन्होंने भारत पर रूस से खरीदारी के लिए पेनाल्टी की बात भी कही थी। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत को एक दिन पाकिस्तान से तेल खरीदना पड़ सकता है।

 

 ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves

 


Frequently Asked Questions:


Q1.भारत रूस से तेल क्यों खरीद रहा है?
Ans. भारत देश की ऊर्जा ज़रूरतें बहुत ज़्यादा हैं औरजहां तक ऊर्जा जरूरतों की सोर्सिंग की बात होती है, उस पर भारत का रवैया पहले से ही साफ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जो तेल बिकता है, वो किस भाव में मिलता है। रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक और निर्यातक है।

 

Q2. क्या भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है?
Ans. नहीं, भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद नहीं किया है।

 

Q3. ट्रंप ने भारत को लेकर क्या दावा किया है?
Ans. ट्रंप ने एक दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है।

 

Q4. भारत सरकार ने ट्रंप के दावे पर क्या जवाब दिया?
Ans. MEA ने ट्रंप का बयान भारत तेल खरीद को ख़ारिज करते हुए ये भी बताया कि भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रूसी आयात रोकने की कोई रिपोर्ट नहीं है।

 

Q5. रूस से तेल खरीद पर भारत की नीति क्या है?
Ans. भारत अपनी 85% कच्चे तेल की ज़रूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। भारत ने G7 और यूरोपीय संघ द्वारा लागू $60 प्रति बैरल के प्राइस कैप का पालन करते हुए ही रूस से तेल खरीदता है।

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
11%
No
89%

Talk to us?