
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को दिया 1 बिलियन डॉलर
-
Manjushree
- May 10, 2025
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने 9 मई को Extended Fund Facility के तहत पाकिस्तान को 1 बिलियन डॉलर की आर्थिक सहायता देने का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि आईएमएफ ने 9 मई, 2025 को पाकिस्तान को मौजूदा विस्तारित निधि सुविधा के तहत करीब 1 अरब डॉलर की किस्त राशि देने को हामी भरने और उसके खिलाफ भारत की मनमानी रणनीति की विफलता पर संतोष व्यक्त किया। पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से पहले भी लोन ले चुका है।
भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के विदेशी ऋण के खिलाफ आवाज जरूर उठाई, लेकिन चाहते हुए भी भारत ने इस पैकेज के खिलाफ वोटिंग नहीं कर सका। भारत ने IMF सहायता पर एतराज दर्ज करते हुए पाकिस्तान के खराब ट्रैक रिकॉर्ड का हवाला भी दिया और फंडिंग का विरोध कर कहा कि पाकिस्तान ने पहले भी जो अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मदद प्राप्त की है, IMF फंडिंग का उपयोग सही तरीके से नहीं किया गया है। भारत ने ये भी आशंका जताई थी कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का दुरुपयोग राज्य प्रायोजित सीमा पर आतंकवाद को बढ़ावा (cross-border terrorism)देने के लिए किया जाता है।
वोटिंग में भाग न लेकर भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मतदान प्रणाली की सीमाओं के भीतर अपनी असहमति व्यक्त की और इस अवसर का उपयोग भारत ने औपचारिक रूप से अपनी आपत्तियों को दर्ज करने के लिए किया। भारत ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर पाकिस्तानी सेना के निरंतर प्रभुत्व को जोरदार ढंग से खोल कर रख दिया, जो पारदर्शिता, नागरिक निगरानी और स्थायी सुधार को कमजोर करता है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..