
JDU सांसद संजय झा ने जापान में कहा, तटस्थता से नहीं चलेगा, आतंक पर साझा लड़ाई जरूरी
-
Manjushree
- May 23, 2025
भारत की ओर से पाकिस्तान पनाहगार आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के उद्देश्य से गठित भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, कोलंबिया, ग्रीस और दक्षिण कोरिया के राजदूतों के साथ संवाद किया।
JDU सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय दौरे पर जापान की राजधानी टोक्यो गया है। JDU सांसद संजय कुमार झा ने टोक्यो में कहा कि हम दुनिया को यह बताने के लिए जा रहे हैं कि आज भारत है, कल आप हो सकते हैं, तो तटस्थ मत रहिए, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई सभी के लिए है।
JDU सांसद संजय झा ने कहा कि 2008 में मुंबई पर भयानक हमला हुआ, जहां दो जापानी भी हमले में मारे गए। हमने कसाब को जिंदा पकड़ा, जो पाकिस्तानी था। हम 140 करोड़ लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद के बारे में बताने के लिए पूरी दुनिया में जा रहे हैं। आतंकवाद को विस्तार करने के लिए पाकिस्तान देश फंडिंग करता है, आतंकियों को ट्रेनिंग दी जाती है, फिर वे आतंकियों को भारत भेजते हैं, शायद दुनिया के अन्य हिस्सों में भी।
इससे पहले सांसद संजय झा के नेतृत्व में सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के टोक्यो में प्रमुख थिंक टैंकों को भारत की आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' नीति से भी अवगत कराया। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के प्रयासों का समर्थन किया और वैश्विक सहयोग का समर्थन दिया। भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया से भी भेंट की। पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और भारत के साथ आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता दिखाई। ताकेशी ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की जवाबी कार्रवाई की भी सराहना की।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..