
अमरनाथ यात्रा को लेकर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आश्वासन, पूरी तरह तैयार है प्रशासन
-
Manjushree
- June 30, 2025
आज सोनमर्ग में अमरनाथ यात्रा 2025 की पुख्ता इंतजाम को लेकर एक बैठक की गई। जिसमें अमरनाथ यात्रा पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने मिलकर बेहतर व्यवस्थाएं की हैं।
जम्मू-कश्मीर में पवित्र अमरनाथ यात्रा 2025 की तैयारियों को लेकर राज्य प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। एक मिडिया इंटरव्यू में सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस वर्ष यात्रा को और अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने सभी जरूरी कदम उठा लिए हैं। इस बार की यात्रा पहले से ज्यादा सफल होगी।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि आज यहां बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे। अमरनाथ यात्रा 2025 को लेकर प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने मिलकर बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। सुरक्षा बलों ने सुरक्षा के बहुत पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुझे उम्मीद है कि इस बार लोग पहले से भी ज्यादा सफलतापूर्वक यात्रा कर पाएंगे और देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को यहां बेहतर अनुभव होगा।
उपराज्यपाल ने विश्वास जताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा में देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे और उन्हें पहले से कहीं अधिक बेहतर अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य प्रशासन और श्राइन बोर्ड पूरी तरह से समर्पित हैं ताकि हर यात्री की यात्रा सुखद, सुरक्षित और स्मरणीय बन सके।
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा हर वर्ष भारी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करती है और यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अमरनाथ यात्रा 2025, 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यात्रियों की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इस बार यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी।
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अमरनाथ यात्रा 2025 पर कहा, "हम आशा करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि यात्रा सफल हो, तीर्थयात्री अच्छी संख्या में आएं, प्रार्थना करें और सुरक्षित वापस जाएं। हमने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं। उपराज्यपाल ने दो बैठकों की अध्यक्षता की, एक राजनीतिक दलों के साथ और एक सिविल सोसायटी के साथ। सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं और हम तीर्थयात्रियों के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यात्रा को 2 जुलाई को जम्मू से रवाना किया जाएगा और यहां उनका स्वागत किया जाएगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1613)
- अपराध (129)
- मनोरंजन (279)
- शहर और राज्य (331)
- दुनिया (679)
- खेल (338)
- धर्म - कर्म (515)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (533)
- हेल्थ (162)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (398)
- हरियाणा (53)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (184)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (125)
- बिहार (95)
- टेक्नोलॉजी (162)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (84)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (70)
- राशिफल (305)
- वीडियो (1010)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (66)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..