
दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट के नोज पर गिरी बिजली, डेलिगेशन के लिए जा रही नेता ने बताया पूरा हाल
-
Manjushree
- May 22, 2025
दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम तेज आंधी और वर्षा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इसका सीधा असर उड़ानों पर भी पड़ा है। बिजली गिरने से फ्लाइट के नोज छतिग्रस्त हो गए। दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट का बड़ा हादसा होने से बच गया। श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान के खराब मौसम की वजह से फ्लाइट के इमरजेंसी लैंडिंग के समय की घटना को तृणमूल कांग्रेस की नेता सागरिका घोष ने अपने बयान में बताया कि मौत के करीब का दृश्य था।
तृणमूल का पांच सदस्यीय डेलिगेशन दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट में सवार था, जिसमें मौसम की खराबी के कारण फ्लाइट पर बिजली गिरने से व्यवधान उत्पन्न हुआ। दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट में डेलिगेशन के सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन, नदीमुल हक, सागरिका घोष, मानस भुइयां और ममता ठाकुर सवार थे।
दिल्ली से बुधवार को करीब 220 लोगों को लेकर श्रीनगर जा रही दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट की उड़ान खराब मौसम की वजह से प्रतिकूल परिस्थितियों में फंस गई, जिसके बाद पायलट ने श्रीनगर में विमान यातायात नियंत्रण को सूचित किया। कुछ देर बाद फ्लाइट को सुरक्षित रूप से श्रीनगर में लैंडिंग हुई। सोशल मीडिया पर खराब मौसम के कारण दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट का वीडियो सामने आया है, वीडियो में विमान हिल रहा है और सभी बैठे यात्री घबराए हुए हाथ जोड़कर बैठे हैं।
Severe mid-flight turbulence on Delhi-Srinagar IndiGo6E-2142.
— Ieshan Wani (@Ieshan_W) May 21, 2025
Flight experienced bad weather (hail storm). The aircraft has landed safely at Srinagar airport. All aircrew and passengers are safe, and the flight has been declared AOG (airplane cannot be used due to technical… pic.twitter.com/Y2hYT7gyW1
इस घटना पर सागरिका घोष, पश्चिम बंगाल (एआईटीसी) ने कहा, "यह नजारा मौत के करीब जाने से कम नहीं था। मुझे लगा कि मेरी जिंदगी खत्म हो गई है। फ्लाइट के यात्री चीख रहे थे, प्रार्थना कर रहे थे।" उन्होंने आगे कहा, "उस पायलट को सलाम जिसने हमें उस स्थिति से निकाला। जब हम उतरे तो हमने देखा कि विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।"
दिल्ली-श्रीनगर फ्लाइट के बारे में इंडिगो की तरफ से प्रेस बयान जारी किया, जिसमें लिखा, "दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2142 को रास्ते में अचानक ओलावृष्टि का सामना करना पड़ा। फ्लाइट और केबिन क्रू ने स्थापित प्रोटोकॉल का पालन किया और विमान को श्रीनगर में सुरक्षित रूप से उतारा गया।"
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..