
लिवरपूल की जीत का जश्न बना हादसा, विक्ट्री परेड में घुसी बेकाबू कार
-
Manjushree
- May 27, 2025
इंग्लैंड के लिवरपूल शहर में प्रीमियर लीग की जीत का जश्न भयावह हादसे में तब्दील हो गया। लिवरपूल 2025 प्रीमियर लीग जीतने के बाद टीम और स्टाफ खुली छत वाली बस में सवार होकर शहर के बीचों-बीच विजय परेड कर रहे थे। सड़क किनारे हजारों प्रशंसक उनकी एक झलक पाने को उमड़े थे, लेकिन जश्न का यह नजारा उस वक्त भयावह हादसे से अचानक जीत का जश्न मातम में बदल गया जब एक तेज रफ्तार कार भीड़ में घुस गई।
इंग्लैंड के लिवरपूल में कार हादसे में 50 लिवरपूल फैंस घायल हो गए, जिनमें चार बच्चे भी शामिल हैं। मर्सीसाइड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान 53 वर्षीय श्वेत ब्रिटिश पुरुष के रूप में की गई है।
परेड में दुर्घटना पर मर्सीसाइड पुलिस के अनुसार यह घटना आतंकवाद से जुड़ी नहीं है। मामले पर कांस्टेबल जेनी सिम्स ने कहा कि यह एक अलग घटना प्रतीत होती है और हम इसके संबंध में किसी और की तलाश नहीं कर रहे हैं। इसे आतंकवाद के रूप में नहीं देखा जा रहा है। पुलिस ने आगे कहा कि यह मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा हुआ है। इसकी गहन जांच की जा रही है और जरूरी सबूत जुटाने की कोशिश की जा रही है।
लिवरपूल विक्ट्री सेलेब्रेशन के हादसे में घायल हुए लोगों में चार बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, एक बच्चे और एक वयस्क की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें आईसीयू में विशेष निगरानी में रखा गया है। इन वीडियो और तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
लिवरपूल परेड हादसे पर लिवरपूल सिटी काउंसिल और स्थानीय पुलिस विभाग ने अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। फुटबॉल परेड की इस भयावह घटना के बाद शहर में सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं और घटना की जांच गहन स्तर पर जारी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..