
बकरीद पर मौलाना खालिद रशीद फिरंगी की अपील, रखें साफ-सफाई का ध्यान
-
Manjushree
- June 3, 2025
इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक, ईद-उल-अजहा या बकरीद है, जो देशभर में 7 जून को मनाई जाएगी। इससे पहले इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली मुस्लिम समुदाय से कानून के दायरे में रहते हुए कुर्बानी की रस्में अदा करने की अपील की है। रशीद फिरंगी ने बकरीद मनाने की तारीख की भी पुष्टि की, जिसमें उन्होंने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 7 जून, दिन शनिवार को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी।
इस अवसर पर इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया द्वारा विशेष एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें सार्वजनिक जगहों, सड़कों, गलियों में कुर्बानी न करने, कुर्बानी की फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर न डालने, जानवरों के खून को नालियों में न बहाने, खून को जमीन पर दफन करने, जानवरों के अवशेष को खुले में न रखने, साफ-सफाई का ध्यान रखने, और कुर्बानी का एक हिस्सा जरूरतमंदों को बांटने, खरीद और बिक्री की प्रक्रिया कानून के दायरे में होने की बात कही गई है। उन्होंने दूसरे धर्मों की मर्यादा का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की।
बकरीद, जिसे ईद-उल-अज़हा भी कहा जाता है, कुर्बानी का पर्व है। यह इस्लाम धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार पैगंबर इब्राहिम के अल्लाह के प्रति समर्पण की याद में मनाया जाता है। पैगंबर इब्राहिम को अल्लाह ने सपने में आदेश दिया कि वह अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी दें। इब्राहिम ने अपने बेटे इस्माइल को कुर्बान करने का फैसला किया। जब इब्राहिम अपने बेटे को कुर्बान करने के लिए तैयार हुए, तो अल्लाह ने उनके बेटे की जगह एक जानवर भेज दिया। उस समय से, बकरीद पर जानवर की कुर्बानी देने की परंपरा शुरू हुई।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2082)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (849)
- खेल (378)
- धर्म - कर्म (638)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (563)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..