
ओडिशा के इंजीनियर के घर 2 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद, खिड़कियों से फेंकने लगा नोटों की गड्डी
-
Manjushree
- May 31, 2025
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एक चौंकाने वाला भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। जब राज्य सरकार के इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के आवास सहित सात ठिकानों पर एंटी करप्शन रेड की पड़ी। विजिलेंस रेड में करीब 2.1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है। ये छापे आय से अधिक संपत्ति रखने के संदेह में मारे गए थे। इस कार्रवाई के दौरान सरकारी इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी ने नोटों की गड्डियों को खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश की।
विजिलेंस (सतर्कता विभाग) रेड में इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से लगभग 1 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं, जबकि अंगुल जिले के करदागड़िया स्थित दो मंजिला आवास से 1.1 करोड़ रुपये कैश मिले। जब इंजीनियर के रिश्वत मामले में विजिलेंस रेड (सतर्कता विभाग) जब इंजीनियर सारंगी के घर पहुंची, तो नोटों की गड्डियों को अपने फ्लैट की खिड़की से बाहर फेंकने की कोशिश की। अधिकारियों को तत्काल पूरे क्षेत्र की निगरानी बढ़ाने पर मजबूर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बंडलों की गिनती जमीन पर गिरने के बाद की गई और उन्हें बैग में भरकर ले जाया गया।
Today , on the allegation of possession of disp. assets by Sri Baikuntha Nath Sarangi, Chief Engineer, RW Division, Odisha, house searches are on by #Odisha #Vigilance at 7 locations. Approx Rs 2.1 Crore cash recovered so far from his house at Bhubaneswar (1 Cr) & Angul (1.1 Cr). pic.twitter.com/j0H344OiqA
— Odisha Vigilance (@OdishaVigilance) May 30, 2025
एंटी करप्शन रेड में 8 डिप्टी एसपी, 12 इंस्पेक्टर, 6 एएसआई और अन्य अधिकारी शामिल थे। आय से अधिक संपत्ति मामले में सारंगी की चल-अचल संपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है। सतर्कता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार मामले में यह केवल प्रारंभिक जब्ती है और अभी छापेमारी जारी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..