
जमशेदपुर में करणी सेना नेता विनय सिंह की रहस्यमयी मौत: जंगल में मिला शव, सिर में गोली का निशान
-
Shweta
- April 21, 2025
विनय सिंह: रहस्यमय मौत और समाज में उबाल
Jamshedpur, Jharkhand-जमशेदपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां रविवार देर रात एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौड़गोड़ा (बालीगुमा) गांव के पास जंगल में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह(vinay singh) का शव मिला। यह स्थान NH-33 से लगभग 200 मीटर की दूरी पर है। उनके सिर में गोली लगने का निशान पाया गया और उनके हाथ में एक पिस्टल भी बरामद हुई है, जिससे यह मामला और भी रहस्यमय बन गया है।
vinay singh की मौत की खबर फैलते ही समाज में आक्रोश की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग एनएच-33 पर जमा हो गए और सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए और सड़क से हटे।
विनय सिंह सिर्फ एक राजनीतिक व्यक्ति नहीं थे, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनका बड़ा योगदान था। वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे और अपनी मिलनसारिता के लिए जाने जाते थे। उनसे जुड़े लोग बताते हैं कि विनय सिंह समाज की भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि समाज के विभिन्न वर्गों में उन्हें आदर और सम्मान प्राप्त था।
हाल ही में vinay singh ने साकची गोलचक्कर में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ प्रदर्शन किया था। यह विरोध राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के कारण हुआ था। उन्होंने सांसद का पुतला फूंका और यहां तक कहा कि जो व्यक्ति सुमन को चप्पल मारेगा, उसे इनाम दिया जाएगा।
इसके अलावा, विनय सिंह ने शेर सिंह राणा को पहली बार Jamshedpur बुलाकर चर्चा में आए थे। शेर सिंह राणा वही हैं जो सांसद फूलन देवी की हत्या के मामले में सुर्खियों में रहे थे। साथ ही, विनय सिंह ने महाराणा प्रताप के वंशज युग प्रताप सिंह को भी जमशेदपुर आमंत्रित किया था।
विनय सिंह की मौत सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि समाज की एक सक्रिय आवाज की चुप्पी मानी जा रही है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है और इस रहस्यपूर्ण मौत के पीछे की सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..