
नफीसा का हनीट्रैप बनारस के तुफैल, जासूसी का खुलासा
-
Manjushree
- May 23, 2025
उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने वाराणसी के रहने वाले मोहम्मद तुफैल को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अब मो. तुफैल को लेकर लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। यूपी ATS के खुलासे में जानकारी मिली है कि किस तरह एक हनी ट्रैप के ज़रिए तुफैल को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने अपने जाल में फंसाया और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल किया।
यूपी ATS की जांच में यह सामने आया है कि तुफैल सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की एक महिला नफीसा के संपर्क में आया था। नफीसा का पति पाकिस्तानी सेना में कार्यरत है। पाकिस्तान की नागरिक नफीसा तुफैल को धीरे-धीरे बहलाकर व्हाट्सएप ग्रुप्स, फेसबुक और अन्य माध्यमों से भारत की संवेदनशील सूचनाएं जुटाने में लगवा रही थी। आरोप है कि तुफैल उसके झांसे में पूरी तरह फंस चुका था और बिना सोचे-समझे भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय हो गया।
मोहम्मद तुफैल वाराणसी के थाना जैतपुरा के दोशीपुरा का रहने वाला है। उसके पिता का नाम मकसूद आलम है। बताया जा रहा है कि तुफैल पाकिस्तान द्वारा संचालित सोशल मीडिया ग्रुप में जुड़ा हुआ था। इस ग्रुप में 600 से अधिक पाकिस्तानी नंबर थे। इन सोशल मीडिया ग्रुप में तुफैल अक्सर भारत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों जैसे- राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया की फोटो एवं जानकारियां भेजता रहता था।
यूपी ATS की खुफिया जानकारी में पता चला कि तुफैल पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी संगठन 'तहरीक-ए-लब्बैक' (कट्टर-दक्षिणपंथी इस्लामी चरमपंथी राजनीतिक दल) के नेता मौलाना शाद रिजवी के वीडियो और संदेश व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करता था। इतना ही नहीं, वह 'गजवा ए हिन्द', बाबरी मस्जिद का बदला लेने और भारत में शरीयत लागू करने जैसे कट्टरपंथी संदेशों का राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का प्रचार करता था। आरोप है कि उसने भारत के कई संवेदनशील और धार्मिक स्थलों जैसे राजघाट, नमोघाट, ज्ञानवापी, रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद, लाल किला, निजामुद्दीन औलिया, आदि की तस्वीरें और जानकारियां पाकिस्तानी नंबरों पर साझा की थीं और उसने वाराणसी के कई लोगों को जोड़ने के लिए पाकिस्तान से संचालित ग्रुप्स के लिंक भेजे थे, करीब 600 से अधिक पाकिस्तानी नंबरों के संपर्क में था।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..