
PHDCCI रिपोर्ट: G7 देशों से तेज दौड़ रहा है भारत का विकास इंजन
-
Chhavi
- June 26, 2025
PHD चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) की एक नई रिपोर्ट ने दुनिया को चौंका दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले सालों में G7 जैसे विकसित देशों के मुकाबले कहीं ज्यादा मजबूती से आगे बढ़ेगी। "Population, Productivity, Partnership: Rethinking G7-India Collaboration" नाम की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत 2020 से 2024 के बीच 5.4% की औसत GDP ग्रोथ के साथ सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना, और 2025 से 2029 के बीच ये रफ्तार बढ़कर 6.4% तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं G7 देशों की अर्थव्यवस्थाएं धीमी होती जा रही हैं। भारत की ताकत है उसकी युवा जनसंख्या। जहां G7 देशों की आबादी बूढ़ी हो रही है, वहीं भारत में 68% लोग कामकाजी उम्र (15-64 साल) के हैं। इससे देश में प्रोडक्टिविटी, इनोवेशन और खपत लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने ग्लोबल GDP में भी अपनी हिस्सेदारी 2020 में 7% से बढ़ाकर 2024 में 8.3% कर ली है, और 2029 तक यह 9.7% तक पहुंच सकती है।
भारत और G7 देशों के बीच व्यापार भी तेज़ी से बढ़ा है। FY21 में जहां दोनों के बीच कुल व्यापार 154 अरब डॉलर था, FY25 तक ये 248 अरब डॉलर तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा निर्यात अमेरिका को हुआ, फिर ब्रिटेन और जर्मनी को। भारत लगातार व्यापारिक अधिशेष बनाए हुए है और वैश्विक बाजार में उसकी प्रतिस्पर्धा क्षमता भी बढ़ी है। भारत ने ग्लोबल साउथ के लिए न्यायसंगत जलवायु फाइनेंस की मांग की है और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में इनोवेशन की मिसाल पेश की है। साथ ही, UPI, आधार और BHASHINI जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए भारत की डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी पूरी दुनिया में सराही जा रही है। PHDCCI की रिपोर्ट ने बताया कि भारत और G7 देशों के बीच साफ ऊर्जा, एआई, सेमीकंडक्टर्स, शिक्षा, हेल्थकेयर और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में गहरे सहयोग की ज़रूरत है। भारत की नीति सुधारों की गति, अंतरराष्ट्रीय संगठनों में सक्रिय भूमिका और G7 के मूल्यों से मेल खाता रवैया उसे वैश्विक नेतृत्व में मजबूती से खड़ा करता है।
For more visit The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..