
श्रीलंका में पीएम मोदी सर्वोच्च नागरिक सम्मान "मित्र विभूषण" से सम्मानित हुए
-
Manjushree
- April 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारत देशवासियों का सम्मान है
पीएम मोदी (PM Modi) तीन दिन के श्रीलंका दौरे पर हैं, जहां उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मित्र विभूषण' से सम्मानित किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन दिन के लिए श्रीलंका दौरे पर हैं। श्रीलंका देश में सत्ता के बदलने के बाद पीएम मोदी का यह पहला दौरा है। पीएम मोदी का शनिवार को कोलंबो के जाने-माने इंडिपेंडेंस स्क्वायर पर शानदार स्वागत किया गया। पीएम मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच रक्षा, सूचना समेत सात बड़े समझौतों पर बातचीत हुई।
इस दौरे पर भारत-श्रीलंका मित्रता को एक नई उड़ान मिली है। पीएम मोदी और राष्ट्रपति दिसानायके की मौजूदगी में शनिवार को कोलंबो में रक्षा, सूचना, तकनीक समेत 7 समझौतों पर मुहर लगी।
पीएम मोदी का भव्य सेरेमोनियल स्वागत
श्रीलंका में प्रधानमंत्री मोदी का राजकीय सम्मान के साथ भव्य स्वागत हुआ। उनके खास स्वागत में श्रीलंका के पांच शीर्ष मंत्री शामिल थे, जिनमें विदेश मंत्री विजिता हेराथ, स्वास्थ्य मंत्री नलिंदा जयतिस्सा और मत्स्य पालन मंत्री रामलिंगम चंद्रशेखर श्रीलंका के हवाई अड्डे पर मौजूद थे। श्रीलंका के स्वतंत्रता चौक पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर और 21 तोपों की सलामी भी दी गई। इस बार पीएम मोदी को श्रीलंका का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'मित्र विभूषण" से नवाजा गया। बता दें कि यह पीएम मोदी के श्रीलंका दौरे का चौथा अवसर था।
ये भी पढ़े - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय श्रीलंका दौरा

आइए जानें मित्र विभूषण पुरस्कार के बारे में
विदेशी सम्मान मित्र विभूषण पुरस्कार की शुरुआत फरवरी 2008 में राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने की थी। श्रीलंका का "मित्र विभूषण पुरस्कार" सर्वोच्च सम्मान पुरस्कारों में से एक है, जिसे किसी विदेशी व्यक्ति को देश के प्रति उनके योगदान और मित्रता के कारण दिया जाता है। मित्र विभूषण पुरस्कार से सम्मानित व्यक्ति को एक प्रशस्ति पत्र और एक रजत पदक देकर सम्मानित किया जाता है। ये एक मैडल होता है जिसे गले में पहनाया जाता है।
पीएम मोदी का श्रीलंकाई दौरा भारत-श्रीलंका मित्रता को आगे बढ़ाने का समर्थन करता है कि भारत सिर्फ एक पड़ोसी नहीं, बल्कि "सच्चा मित्र" भी है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..