
पीएम मोदी UK और मालदीव की करेंगे यात्रा, व्यापारिक सहयोग पर रहेगा जोर
-
Manjushree
- July 19, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले सप्ताह एक महत्वपूर्ण चार दिवसीय विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। उनका यह दौरा दो चरणों में होगा, जिसमें वे पहले ब्रिटेन (यूके) और फिर मालदीव जाएंगे। इस यात्रा का मकसद व्यापारिक समझौतों को मजबूती देना और राजनयिक रिश्तों को मजबूत करना है।
पीएम मोदी विदेश यात्रा का पहला चरण 23 और 24 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम में होगा। यहां पीएम मोदी और ब्रिटेन की सरकार के बीच भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर होंगे। इस समझौते की खास बात यह है कि इससे ब्रिटेन को होने वाले 99% भारतीय निर्यात पर टैरिफ में राहत मिलेगी।
पीएम मोदी का यूके यात्रा से भारत को भी लाभ होगा क्योंकि अब ब्रिटिश उत्पाद जैसे व्हिस्की, कारें और अन्य लग्जरी आइटम्स भारतीय बाजार में ज्यादा आसान तरीके से आ सकेंगे। यह समझौता तीन साल से बातचीत में था, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के लिए व्यापार के रास्ते खोलना और साझेदारी को मजबूत करना है।
पीएम मोदी का मालदीव दौरा 25 और 26 जुलाई को होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी मालदीव के 60वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनेंगे। यह यात्रा खास है क्योंकि हाल के समय में मालदीव में कुछ नेताओं द्वारा भारत-विरोधी बयानों और अभियानों के चलते दोनों देशों के रिश्तों में तनाव आ गया था।
पीएम मोदी विदेश यात्रा उन तनावों को कम करने और फिर से विश्वास कायम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की सरकार के कार्यकाल में यह पीएम मोदी की पहली यात्रा है। वहीं मोहम्मद मुइज्जू अक्टूबर 2024 में भारत के दौरे पर आ चुके हैं। इसके पहले जून 2019 में प्रधानमंत्री मोदी मालदीव यात्रा पर गए थे।
प्रधानमंत्री मोदी की डिप्लोमैटिक यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति का मजबूत संकेत है। इसके जरिए भारत न सिर्फ व्यापार बल्कि राजनयिक, रणनीतिक और क्षेत्रीय सहयोग को भी आगे बढ़ा रहा है, बल्कि भारतीय महासागर क्षेत्र में भी मजबूत बनाना है।
ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..