Dark Mode
  • day 00 month 0000
भारत में बनेगा राफेल जेट का ढांचा, टाटा-दसॉल्ट डील से रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग

भारत में बनेगा राफेल जेट का ढांचा, टाटा-दसॉल्ट डील से रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग

भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। फ्रांसीसी एयरोस्पेस कंपनी दसॉल्ट एविएशन (Dassault Aviation) और भारतीय औद्योगिक समूह टाटा (Tata Group) के बीच ऐतिहासिक दसॉल्ट-टाटा राफेल डील (Dassault Tata Rafale deal) हुई है, जिसके तहत अब राफेल फाइटर जेट (Rafale fighter jet) का ढांचा यानी फ्यूसलाज भारत में ही तैयार किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब राफेल का स्ट्रक्चर फ्रांस से बाहर किसी देश में बनेगा, और वो देश है भारत।

 

इस समझौते के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स हैदराबाद में एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाएगी, जहां पर राफेल के मुख्य ढांचे जैसे रियर फ्यूसलाज, सेंट्रल सेक्शन, फ्रंट सेक्शन और लैटरल शेल्स का निर्माण होगा। इस यूनिट से 2028 तक पहला राफेल फाइटर जेट (Rafale fighter jet) का ढांचा तैयार हो जाएगा। यह योजना न केवल भारत की एयरोस्पेस इंडस्ट्री को बढ़ावा देगी, बल्कि रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर भारत मिशन को भी मजबूती देगी।

 

दसॉल्ट-टाटा राफेल डील (Dassault Tata Rafale deal) के बारे में बात करते हुए दसॉल्ट एविएशन के CEO एरिक ट्रैपियर ने कहा कि यह समझौता भारत में हमारी सप्लाई चेन को मजबूत करने की दिशा में निर्णायक है। उन्होंने भारतीय इंजीनियरों की तकनीकी क्षमता की तारीफ की और कहा कि इससे भारत में रक्षा उपकरण निर्माण की क्षमता का विस्तार होगा।

 

टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड के CEO सुकरन सिंह ने कहा कि यह डील दर्शाती है कि भारत अब केवल उपयोगकर्ता नहीं बल्कि वैश्विक रक्षा सप्लाई चेन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत की एयरोस्पेस तकनीक अब इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म्स को भी सपोर्ट कर सकती है।

 

गौरतलब है कि टाटा और दसॉल्ट पहले से ही मिराज-2000 और राफेल के पुर्जे भारत में तैयार कर रहे हैं। यह नया कदम भारत को एक मजबूत रक्षा निर्माण केंद्र में तब्दील करने की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि है।

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?