
पढ़िए आज 22 मई की देश की प्रमुख खबरें
-
Priyanka
- May 22, 2025
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बीकानेर के देस्नोक में 100 से अधिक रिडेवलप्ड 'अमृत भारत स्टेशन' का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखयेंगे। उन्होंने ₹26,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे , जिसमें सड़क, रेल, जल, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र शामिल हैं। बीकानेर दौरे के दौरान पीएम मोदी ने करणी माता मंदिर में दर्शन भी करेंगे और नाल एयरबेस का भी दौरा करेंगे , जो पाकिस्तान सीमा से मात्र 150 किमी दूर है।
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कोपेनहेगन में डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन से मुलाकात की, जिसमें हरित रणनीतिक साझेदारी और आतंकवाद विरोधी सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत शुभकामनाएँ पहुँचाईं और डेनमार्क के आतंकवाद के खिलाफ समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने तथा पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरियाणा के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई, जिसमें प्रधानमंत्री ने राज्य की विकास योजनाओं में केंद्रीय सहायता का आश्वासन दिया।
- उत्तर प्रदेश में अब तक 15 लाख से अधिक दिव्यांगजन UDID पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें से अधिकांश को यूनिक आईडी कार्ड प्रदान किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर 'दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों' की स्थापना की प्राथमिकता तय की है, ताकि स्थानीय स्तर पर पुनर्वास, शिक्षा और कौशल विकास की सेवाएं सुलभ हो सकें।
- असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने डेरगांव में आयोजित पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन में असम पुलिस को 'पिपल-फ्रेंडली, स्विफ्ट और स्मार्ट' बनाने का आह्वान किया। उन्होंने 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत अवैध प्रवासन, वन्यजीव शिकार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात की। इसके साथ ही,उन्होंने अधिकारियों से नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की।
- दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से आयोजित तिरंगा यात्रा और बाइक रैली में भाजपा के दिल्ली सरकार के मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भारतीय सेना के साहस और 'ऑपरेशन सिंदूर' की ऐतिहासिक सफलता को सलाम किया। इस अवसर पर, उन्होंने वीर जवानों के अद्वितीय शौर्य को नमन करते हुए, दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई।
- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2024 में चयनित राज्य के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने 'प्रतिभाओं का परचम' पुस्तिका के डिजिटल संस्करण का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता प्रदेश के लिए गर्व की बात है.
- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के तृतीय पर्वतारोहण अभियान 'शौर्य' के तहत पर्वतारोहियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान उत्तरकाशी, गंगोत्री, चिरबासा, भोजवासा, तपोवन और कीर्ति ग्लेशियर होते हुए लगभग 6,832 मीटर ऊँची 'केदार डोमश' चोटी को फतह करने का है।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), नई दिल्ली में आयोजित संगोष्ठी में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनावों के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं, और इसके लिए संविधान में संशोधन की आवश्यकता है।
- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यस्तरीय खरीफ सीजन 2025 की नियोजन बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कृषि, सहकारिता, पशुपालन विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने किसानों को सलाह दी कि मानसून की देरी के कारण वे बुवाई में जल्दबाजी न करें और मौसम की पूर्वानुमान के अनुसार कार्य करें।
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर के GIFT सिटी में Cognizant टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड की नई सुविधा का उद्घाटन किया। यह केंद्र बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (BFSI) क्षेत्रों के लिए उन्नत तकनीकी समाधान प्रदान करेगा। इसमें प्रारंभ में 500 कर्मचारी कार्यरत होंगे, और अगले तीन वर्षों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2,000 तक करने की योजना है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%