
पढ़िए आज 24 जुलाई की देश की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- July 24, 2025
- लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 52 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का मुद्दा उठाते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में वोटर लिस्ट से नाम हटाकर चुनावों में धांधली की जा रही है।
- पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने SIR को लेकर सदन में सरकार पर तीखा हमला बोला और उपमुख्यमंत्री पर हल्की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को खुद नहीं पता था कि सदन में किस विषय पर चर्चा हो रही है और अब राज्य दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलाया जा रहा है।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज और सेवादान आरोग्य संस्था के बीच तीमारदारों के लिए विश्राम गृह निर्माण हेतु MoU पर हस्ताक्षर कराए। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि INDI गठबंधन ने लोकतंत्र को शोरतंत्र में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि सदन में किसानों और गरीबों से जुड़े 11 सवालों पर चर्चा होनी थी, लेकिन विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा।
- विजयवाड़ा में यूएई के अर्थव्यवस्था मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मरी ने आंध्र प्रदेश की सुंदरता और विकास की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने उन्हें चकित कर दिया है। उन्होंने हरे-भरे वातावरण, नदियों, तटवर्ती क्षेत्रों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर की तारीफ की।
- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के हर विश्वविद्यालय में वेटनरी कोर्स शुरू किया जाएगा, जिससे पशुपालन और मत्स्य उत्पादन जैसे क्षेत्रों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार कर रही है और प्रदेश में 70 से अधिक विश्वविद्यालय संचालित हैं।
- पंचकूला के मोरनी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सावन के पवित्र महीने में महाशिवरात्रि के अवसर पर यह वन महोत्सव मनाना विशेष है।
- सपा सांसद अखिलेश यादव ने SIR मुद्दे पर केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जो बिहार में हो रहा है, वही कल उत्तर प्रदेश और बंगाल में दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जवाब देने में असमर्थ है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विधानसभा में कहा कि राज्य में मछली पकड़ने वाली नावों की सुरक्षा, निगरानी और कानून का पालन सुनिश्चित करने के लिए ड्रोन सर्विलांस और अन्य तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा। यह घोषणा गोवा विधानसभा के आठवीं विधानसभा के दसवें सत्र के तीसरे दिन की गई।
- भारतीय नौसेना के जहाज दिल्ली, शक्ति, सतपुड़ा और किल्टन ने सिंगापुर की यात्रा पूरी की। यह दौरा दक्षिण-पूर्व एशिया में ऑपरेशनल तैनाती के तहत हुआ। इस दौरान भारतीय अधिकारी ने सिंगापुर के नौसेना कमांडर और भारत के उच्चायुक्त से मुलाकात भी की
- गुजरात में किसानों और पशुपालकों पर कथित अत्याचार को लेकर अरविंद केजरीवाल ने BJP सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 30 साल की सत्ता ने बीजेपी को घमंडी और निरंकुश बना दिया है।
ऐसी जानकारी के लिए विजिट करें: The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
11%
89%