Dark Mode
  • day 00 month 0000
पढ़िए आज 6 मई की देश की प्रमुख 11 खबरें

पढ़िए आज 6 मई की देश की प्रमुख 11 खबरें

  • पद्मश्री सम्मानित केवी राबिया जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा—"साक्षरता के क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। पोलियो से लड़ते हुए उनका साहस और दृढ़ संकल्प बेहद प्रेरणादायी था। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं.
  • लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नेपाल के सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी सहयोग और विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। नेपाली प्रतिनिधिमंडल भी बैठक में मौजूद रहा।
  • गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि संस्कृत दुनिया की सबसे सुगठित और प्राचीन भाषाओं में से एक है और हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। नई दिल्ली में संस्कृतभारती के 1008 संस्कृत सम्भाषण शिविर अभियान के समापन समारोह में उन्होंने कहा—संस्कृतभारती संस्कृत के प्रचार-प्रसार में सराहनीय कार्य कर रही है। मोदी सरकार प्राचीन भाषाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ रही है.
  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पद्म भूषण स्वपन दासगुप्ता के साथ चौथे कौटिल्य फेलो प्रोग्राम 2025 के विद्वानों से संवाद किया। उन्होंने भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर चर्चा की—एक आर्थिक शक्ति, विकास सहयोगी, प्रतिभा केंद्र और पहले राहतकर्ता के रूप में। साथ ही बताया कि वर्षों में दुनिया की नजरों में भारत की छवि कितनी बदली है।
  • रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री नाकातानी सैन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने रक्षा सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति पर चर्चा की। नाकातानी सैन ने पहलगाम हमले पर भारत के प्रति एकजुटता जताई और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की जयंती पर राष्ट्रपति भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए सम्मान प्रकट किया।
  • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जसोला में 'राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार' जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस 5 दिवसीय शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी समस्याएं साझा कीं। आयोग ने सभी लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक अहम और प्रेरणादायक पहल मानी जा रही है।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में अवैध पाक नागरिकों को हिमाचल से बाहर भेजने की मांग को लेकर विरोध रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और हर कतरे का हिसाब लिया जाएगा। ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी संग कृषि और ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार किसानों की समृद्धि और गांवों के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। इस दौरान हिमालयी राज्यों के लिए विशेष नीति और "हाउस ऑफ हिमालयाज" को राष्ट्रीय मान्यता देने की भी मांग की गई।
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रामनगर किला, मंडला में आयोजित 'आदि उत्सव' और आदिवासी गौरव-सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवमयी इतिहास को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासी कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुजरात के वडोदरा में राजस्थानी समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान और गुजरात के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने दोनों राज्यों के बीच व्यापारिक और सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?