
शिलॉंग हनीमून मर्डर केस: सोनम ने रचाई साजिश?
-
Priyanka
- June 9, 2025
शिलॉंग हनीमून मर्डर केस: इंदौर की सोनम निकली बेवफा, पति की साजिशन हत्या
इंदौर की नवविवाहित सोनम रघुवंशी का नाम इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर राष्ट्रीय चैनलों की हेडलाइंस तक छाया हुआ है। वजह है — एक ऐसा दिल दहला देने वाला मर्डर मिस्ट्री, जो एक हनीमून ट्रिप से शुरू होकर हत्या, प्रेम प्रसंग और साजिश के जाल में उलझ गया।
11 मई को शादी, 20 को हनीमून और 23 को हत्या
राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में पूरे रीति-रिवाजों से हुई। 20 मई को दोनों शिलॉंग हनीमून के लिए रवाना हुए। 22 तारीख को कपल नोंग्रियाट गांव के शिपारा होमस्टे में रुका और 23 की सुबह 6 बजे दोनों ने चेकआउट किया। इसके बाद से ही दोनों के फोन बंद हो गए। 24 मई को ओसरा हिल्स की पार्किंग में स्कूटी लावारिस हालत में मिली और फिर जंगल से कपड़े और बैग। 2 जून को राजा की लाश वेईसावडॉन्ग वॉटरफॉल के पास गहरी खाई में मिली। शव की पहचान हाथ पर बने टैटू से हुई।
17 दिन बाद सोनम ने खुद किया वीडियो कॉल
9 जून की सुबह करीब 3 बजे सोनम गाजीपुर के नंदगंज इलाके के एक ढाबे पर पहुंची। घबराई हुई सोनम ने ढाबा मालिक से फोन मांगा और अपने भाई को वीडियो कॉल कर बताया कि वह गाजीपुर में है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उसे हिरासत में ले लिया गया।
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह
पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनम का पहले से ही इंदौर निवासी युवक राज कुशवाहा से प्रेम संबंध था। शादी के बाद भी दोनों संपर्क में थे। बताया जा रहा है कि सोनम ने राजा को हनीमून के बहाने शिलॉंग बुलाया, जहां प्रेमी और अन्य दो साथियों की मदद से राजा की हत्या कर दी गई मेघालय पुलिस के मुताबिक इस हत्या की योजना पहले से बनाई गई थी और इसे अंजाम देने में चार लोग शामिल थे — सोनम, राज कुशवाहा, विक्की ठाकुर और आनंद। राज कुशवाहा को इस साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से यह कनेक्शन साफ हुआ।
CCTV फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग से खुला राज
22 मई को शिलॉंग के होटल के बाहर का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें सोनम और राजा स्कूटी पर आते दिखते हैं। 23 मई को दोपहर 1:30 बजे सोनम ने राजा की मां उमा देवी से कॉल पर बात की थी। ऑडियो में सोनम मासूमियत से झरना देखने, व्रत रखने और थकान की शिकायत करती है। लेकिन अब वही सोनम हत्या की मुख्य आरोपी है।
परिवार की प्रतिक्रिया
सोनम की मां संगीता कहती हैं, “बेटी मिल गई है, ये भी दुख है वो भी। लेकिन राजा के कातिल का सच सामने आना चाहिए।”
वहीं पिता देवी सिंह का दावा है कि, “मेरी बेटी निर्दोष है। वह ऐसा नहीं कर सकती।”
अब तक की जांच और आगे की कार्रवाई
मेघालय के डीजीपी एल. नोंग्रांग के अनुसार इस हत्याकांड में शामिल चार में से तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं जबकि एक फरार है। सोनम से गाजीपुर में पूछताछ जारी है और पुलिस इस केस को CBI को सौंपने पर भी विचार कर रही है। शिलॉंग हनीमून मर्डर केस एक प्रेम-प्रसंग, धोखे और साजिश से भरी दिलचस्प लेकिन दुखद कहानी बन गया है। सवाल अब यह है कि क्या सोनम गुनहगार है या किसी जाल में फंसी है? जांच के बाद ही सच सामने आएगा।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..