
25 Februrary Weather Update : दिल्ली समेत कई राज्यों में साफ रहेगा आज का मौसम, जानें 25 फरवरी का मौसम
-
Renuka
- February 25, 2025
25 Februrary Weather Update : फरवरी का महीना पूरा होने वाला है और साथ देशभर में मानसून का मिजाज भी बदल रहा है। वहीं मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि- नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में 25 से 28 फरवरी के दौरान जोरदार बारिश हो सकती है, बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 फरवरी को और उत्तराखंड में 27 से 28 फरवरी को भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
दिल्ली में मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली में गर्मी का असर लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 27 फरवरी के बीच तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ ही 26 फरवरी तक मौसम गर्म रहेगा, सुबह हल्की धुंध हो सकती है और कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी हो सकते है। एक तरफ दिल्ली का तापमान सामान्य से कम रहा तो वहीं मुंबई में तपिश बढ़ने लगी है। इसके साथ ही हरियाणा के मौसम में भी इन दिनों काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

पहाड़ी इलाकों का मौसम
बता दें कि पहाड़ी इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा, इसके साथ ही उत्तराखंड के कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं पिछले दिनों ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने 26-28 फरवरी के बीच कई इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में भी 25-28 फरवरी 2025 तक कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक- उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। वहीं तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। साथ ही भारत के उत्तर पूर्वी इलाके के अधिकांश राज्यों में थंडरस्टॉर्म या वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।
यूपी का मौसम
बता दें कि उत्तर प्रदेश में भले ही कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है, लेकिन कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दिनों में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार- 27 फरवरी 2025 से यूपी में बारिश शुरु हो सकती है, यह मार्च के पहले हफ्ते तक जारी रह सकती है। इसके अलावा 1 मार्च तक प्रदेश के पश्चमी और पूर्वी हिस्से में भी हल्की बारिश की संभावना है।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2086)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (341)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (853)
- खेल (380)
- धर्म - कर्म (639)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (564)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (225)
- दिल्ली (257)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (184)
- टेक्नोलॉजी (188)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..