
ट्रंप का बड़ा कदम: 14 देशों पर भारी टैरिफ, भारत को लेकर किया अहम ऐलान
-
Manjushree
- July 8, 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने एक बार फिर Tariff को लेकर व्यापार जंग में हलचल मचा दी है। सोमवार को ट्रंप ने दुनिया के 14 देशों को अपना साइन किया हुआ ट्रेड लेटर जारी किया। खास बात यह है कि इसमें भारत शामिल नहीं है। Donald Trump ने India-US Trade Deal को लेकर कहा है कि हम भारत के साथ सौदा करने के बेहद करीब है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर 14 देशों को भेजे गए लेटर शेयर किए हैं। उसमें प्रमुख अमेरिकी सहयोगी देश जापान और साउथ कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात की तो वहीं म्यांमार, लाओस, दक्षिण अफ्रीका, कजाकिस्तान और मलेशिया से आयात होने वाले उत्पादों पर नए सिरे से टैरिफ का ऐलान किया गया है। Donald Trump द्वारा इन तमाम देशों पर लगाया गया Tariff 25 से 40 फीसदी तक है।
डोनाल्ड ट्रंप ने जिन 14 देशों को टैरिफ वाला लेटर भेजने की बात की इनमें थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया, कजाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, लाओस, इंडोनेशिया, ट्यूनीशिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, सर्बिया और कंबोडिया शामिल हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ व्यापार समझौते (trade agreement) को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने कहा, "हम भारत के साथ समझौते के बहुत करीब हैं।" हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्ते हमेशा से अहम रहे हैं और यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो सकता है। फ़िलहाल अमेरिका से भारत को व्यापार में अभी राहत है।
पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति ने 2 अप्रैल को "मुक्ति दिवस" के दिन दुनिया के तमाम देशों पर हाई टैरिफ का ऐलान किया, जिसमें सभी देशों पर कम से कम 10 प्रतिशत टैरिफ शामिल था। लेकिन बाजार में उथल-पुथल के बाद उन्होंने तुरंत 10 प्रतिशत से ऊपर के सभी टैरिफ को 90 दिनों के लिए रोक लगा दिया था।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता भारत के साथ अमेरिका का रणनीतिक और राजनीतिक रिश्ता मजबूत हो रहा है। ट्रंप भारत के साथ व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर सकारात्मक संकेत दे रहे हैं क्योंकि भारत को अमेरिका के लिए बड़ा मार्केट माना जाता है, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन को संतुलित करने में भारत अहम है, भारतीय मूल के मतदाता भी अमेरिका में राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..