Dark Mode
  • day 00 month 0000
UP Board Result 2025:  यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित

UP Board Result 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार हाईस्कूल यानी 10वीं में 90.11% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट यानी 12वीं में 81.15% स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। UP Board Result 2025, इस बार 10वीं में जालौन के यश प्रताप सिंह (Yashpratap Singh) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 97.83% नंबरों के साथ टॉप किया है। वहीं, 12वीं की टॉपर बनी हैं प्रयागराज की महक जायसवाल (Mahak Jaiswal), जिन्होंने 97.20% अंक हासिल किए हैं। रिजल्ट की घोषणा प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड मुख्यालय (UP Board Headquaters) में हुई, जहां सचिव भगवती प्रसाद सिंह (Bhagwati Prasad Singh) और निदेशक डॉ. महेंद्र देव (Mahendra Dev) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पास प्रतिशत, टॉपर्स की लिस्ट, जेंडर वाइज रिजल्ट और जिलेवार आंकड़े जारी किए। आपको बता दें कि इस साल की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली थीं, जिसमें 54 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। UP Board Result 2025, मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से 2 अप्रैल तक 261 सेंटरों पर चला। इस दौरान नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए थे, जिसमें सीसीटीवी कैमरे और एसटीएफ (STF) की निगरानी शामिल थी। रिजल्ट जारी होते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने छात्रों को बधाई दी और ऐलान किया कि टॉपर्स को प्रदेश और जिले स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। छात्रों को सलाह है कि वे अपना रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड (Admit Card) तैयार रखें और सिर्फ UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर ही जाएं। UP Board Result 2025

 

 

For more visit The India Moves

Comment / Reply From

Vote / Poll

क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..

View Results
Yes
10%
No
90%

Talk to us?