
निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को 1991 का संदर्भ क्यों दिया?
-
Manjushree
- May 23, 2025
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हमलों के बारे में पाकिस्तान को पहले से ही आगाह करने के बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एस. जयशंकर को निशाना बनाया था। अब भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के आरोप पर आक्रामक रुख अख्तियार किया है। बीजेपी नेता निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को उन्हीं की टिप्पणी को लेकर घेरा है। उन्होंने ऐतिहासिक संदर्भ 1991 का समझौता याद दिलाया जो कांग्रेस सरकार के शासन में हुआ था।
निशिकांत दुबे ने एक्स पर 1991 का समझौता का डॉक्यूमेंट शेयर किया है, जिसमें भारत-पाक इतिहास के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे, जिसमें दोनों ही देश सेना के अभ्यास को लेकर पहले ही एक-दूसरे को जानकारी दे देंगे। दोनों देश सेना की मूवमेंट को लेकर भी जानकारी शेयर करेंगे।
निशिकांत दुबे ने एक्स पोस्ट के जरिए राहुल गांधी को घेरते हुए लिखा, ‘राहुल गांधी, यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। कांग्रेस सरकार ने 1991 में यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री एस. जयशंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देती है?’
राहुल गांधी @RahulGandhi जी यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है ।1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान प्रदान भारत व पाकिस्तान एक दूसरे से करेगा।क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी… pic.twitter.com/Me8XFHm0da
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 23, 2025
निशिकांत दुबे ने अपने एक्स पोस्ट पर कहा, ‘सवाल हमारी सरकार और आपकी सरकार का नहीं है, सवाल यह है कि 1947 से हम पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र मानते हैं, 78 साल से कश्मीर के मुद्दे पर हमारी उनके साथ लड़ाई चल रही है। हमारे कश्मीर के हिस्से को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में कर रखा है। उसके बावजूद आप (कांग्रेस) छूट देते रहे, चाहें 1950 का नेहरू-लियाकत समझौता हो, 1960 का सिंधु जल समझौता हो या 1975 का शिमला समझौता।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2079)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (337)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (847)
- खेल (376)
- धर्म - कर्म (637)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (562)
- हेल्थ (186)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (490)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (224)
- दिल्ली (256)
- महाराष्ट्र (169)
- बिहार (183)
- टेक्नोलॉजी (187)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (374)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (35)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (45)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (7)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..