
विमेंस टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तोड़ दिया अपना रिकॉर्ड
-
Ashish
- December 20, 2024
महिला टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से हरा दिया। सीरीज का आखिरी मैच भारत ने 60 रनों से जीता। इस मैच में टीम इंडिया ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उसने अपने ही सर्वोच्च टी20 स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने अर्धशतक जड़े। मंधाना ने 77 रन और घोष ने 54 रन बनाए। दरअसल, भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी। इस दौरान उसने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। यह महिला टीम इंडिया का सर्वोच्च टी20 स्कोर रहा। उसकी ओर से स्मृति मंधाना और उमा छेत्री ओपनिंग करने आईं। लेकिन उमा शून्य पर आउट हो गईं। जबकि मंधाना ने 47 गेंदों पर 77 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया। राघवी बिष्ट ने नाबाद 31 रन बनाए।
महिला टीम इंडिया ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा -
टी20 में भारतीय महिला टीम का सर्वोच्च स्कोर 201 रन था। उन्होंने यह पारी यूएई के खिलाफ खेली थी। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे। लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है। टीम इंडिया का सर्वोच्च स्कोर 217 रन हो गया है। भारत ने इससे पहले इंग्लैंड महिला के खिलाफ मैच में 198 रन बनाए थे। यह उसका तीसरा सर्वोच्च स्कोर है।
स्मृति मंधाना बनीं प्लेयर ऑफ द सीरीज -
भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 60 रन से हराया। इसके साथ ही सीरीज भी जीत ली। स्मृति को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह टॉप पर रहीं। मंधाना ने 3 मैचों में 193 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए।
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (2086)
- अपराध (147)
- मनोरंजन (340)
- शहर और राज्य (338)
- दुनिया (853)
- खेल (380)
- धर्म - कर्म (639)
- व्यवसाय (182)
- राजनीति (564)
- हेल्थ (187)
- महिला जगत (55)
- राजस्थान (491)
- हरियाणा (61)
- मध्य प्रदेश (57)
- उत्तर प्रदेश (225)
- दिल्ली (257)
- महाराष्ट्र (170)
- बिहार (184)
- टेक्नोलॉजी (188)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (108)
- शिक्षा (115)
- नुस्खे (83)
- राशिफल (375)
- वीडियो (1052)
- पंजाब (36)
- ट्रैवल (19)
- अन्य (46)
- जम्मू कश्मीर (84)
- उत्तराखंड (11)
- तेलंगाना (1)
- छत्तीसगढ (5)
- गुजरात (8)
- हिमाचल प्रदेश (1)
- पश्चिम बंगाल (7)
- असम (0)
- केरल (1)
- झारखंड (2)
- ओडिशा (0)
- त्योहार (18)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..