
Sambhal की जनेटा शरीफ दरगाह विवाद : वक्फ संपत्ति पर जांच शुरू
-
Shweta
- April 13, 2025
संभल की दरगाह जनेटा शरीफ विवाद: वक्फ संपत्ति पर सवाल
यूपी में धार्मिक स्थल विवाद गहराया, नया वक्फ कानून लागू हो जाने के बाद वक्फ की संपत्तियों को लेकर एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश समाचार में अब ताज़ा मामला संभल की दरगाह जनेटा शरीफ से जुड़ा है। इससे पहले संभल की शाही जामा मस्जिद विवाद का मामला सुर्खियों में था, और अब जनेटा शरीफ दरगाह विवाद ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है।
दरगाह जनेटा शरीफ को लेकर दावा किया गया है कि यह वक्फ संपत्ति नहीं है, बल्कि सरकारी जमीन पर बनाई गई है। साथ ही यहां संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आ रही है, जिस पर प्रशासन ने दरगाह जांच शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
जनेटा शरीफ मामला अब गंभीर होता जा रहा है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने चंदौसी तहसील के बनियाखेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले जनेटा ग्राम पंचायत की इस विवादित दरगाह की भूमि पर अवैध कब्जे और वित्तीय अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं। प्रशासन के मुताबिक, 2019 से 2025 तक की वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।
तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनेटा गांव की दरगाह को लेकर पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं। अब यह जांच वक्फ संपत्ति विवाद और उसके राजस्व रिकॉर्ड से जुड़ी स्थिति को साफ़ करेगी।
यह भी पढ़ें - राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना की रैली में हंगामा
तहसीलदार ने कही ये बात
गांव के निवासी जावेद ने सीएम योगी को शिकायत भेजकर आरोप लगाया है कि शाहिद नाम के व्यक्ति ने उनके पूर्वज मौआजामिया शाह की मजार और अन्य धार्मिक स्थलों की जमीन पर अवैध कब्जा किया है। तहसीलदार ने शाहिद से सभी दस्तावेज मांगे हैं।
प्रशासन का कहना है कि यह वक्फ संपत्ति के रूप में कहीं भी राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं है। इसके बावजूद कुछ लोग इसे वक्फ की संपत्ति बता रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जांच के बाद कब्जा किस तरह और किस आधार पर हुआ, इसका खुलासा कैसे होता है।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें - The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..