
Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 06 मार्च 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...
-
Neha
- March 6, 2025
Rajasthan Latest Update : पढ़िए आज 06 मार्च 2025 की राजस्थान की प्रमुख 11 खबरें...
- कोटा की रामगंजमंडी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में 3 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कोटा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि 20 फरवरी को जानलेवा हमले और मारपीट का मामला दर्ज करवाया गया था। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
- कोटा की जवाहर नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नशवर के तहत अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 850 ग्राम मादक पदार्थ और वारदात में इस्तेमाल किए वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
- कोटा की बोरखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि कोटा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 अलग-अलग स्थानों से 2 व्यक्तियों को 122 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा। आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Rajasthan : राजस्थान की राजनीति में उभरता नया गठजोड़, पायलट और बेनीवाल
- प्रसिद्ध तिरुपति मंदिर के प्रसाद में कथित मिलावट की जांच के लिए एसआईटी की टीम बीकानेर पहुंची। टीम ने कोयला गली स्थित घी के प्रतिष्ठानों पर छापा मारते हुए सघन जांच-पड़ताल की। इस दौरान फर्म में रखे घी के टिन से सैंपल लिए। लंबे समय से इस फर्म से जुड़े डीलर्स को लेकर मिलावट की शिकायतें मिल रही थीं। वहीं निरीक्षण के दौरान फर्म के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
- बीकानेर में दुकानों के आगे किए अतिक्रमण को हटाने साथ ही यूडी टैक्स की भी वसूली की गई। नगर विकास न्यास और नगर निगम की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त अभियान बनाने के तहत ये कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात रहे।
- राजपुरोहित समाज के आराध्य संत खेतेश्वर महाराज के खेतेश्वर नगर स्थित मंदिर के 22वें प्रतिष्ठा दिवस पर गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के पुरुष, महिलाएं, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए। वहीं शोभायात्रा का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
- आगामी 15-16 मार्च को विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया जाएगा। इसमें संभाग स्तर पर 150 युवा भागीदारी निभाएंगे और वन नेशन वन इलेक्शन पर अपने विचार साझा करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए कार्यकम की नोडल अधिकारी प्रोफेसर अभिलाषा आल्हा ने बताया कि प्रतिभागी को इसके लिए माई भारत पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
ये भी पढ़ें- Rajasthan : BJP और RLD गठबंधन में दरार, क्या राजस्थान में बनेंगे नए सियासी समीकरण ?
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और राजीविका स्वयं सहायता समूहों के बनाए गए उत्पादों की बिक्री के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजसखी बीकाणा मेला 2025 शुरू हुआ। विधायक सिद्धि कुमारी और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इसका उद्घाटन किया। 11 मार्च तक इस मेले का आयोजन किया जाएगा।
- कोटा की अनंतपुरा थाना पुलिस ने हनीट्रैप गैंग के 3 आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जबकि एक आरोपी युवती अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवती ने पीड़ित व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर मिलने बुलाया और किडनैप कर 1 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
- राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में पहली बार रात 12 बजे तक कार्यवाही चली। जलदाय की अनुदान मांगों पर बहस का जवाब देते हुए जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने कहा कि बालाजी की कृपा से खूब बारिश हुई है, और अब भी बालाजी ही करेंगे। विधानसभा में जलदाय मंत्री ने कहा कि पानी तो बालाजी ही पैदा करेंगे, हम बिजली पैदा कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि सरकार प्रदेश में बिजली की चोरी रोकने के लिए कानून लेकर आएगी।
- प्रदेश के बेरोजगारों के लिए भजनलाल सरकार बड़ी खबर लेकर आई है। दरअसल प्रदेश की भजनलाल सरकार ने फोर्थ क्लास भर्ती में 1296 पद बढ़ाए हैं। इसके बाद अब प्रदेशभर में कुल 53 हजार 749 पदों पर फोर्थ क्लास भर्ती की जाएगी। जानकारी के मुताबिक 21 मार्च से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि सितंबर में इसके लिए परीक्षा आयोजित होगी।
यहां देखें इस खबर का वीडियो भी...
ऐसी ही और रोचक जानकारियों के लिए The India Moves पर विजिट करें...
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%