
राजस्थान की 19 मई 2025 की महत्वपूर्ण खबरें
-
Renuka
- May 19, 2025
- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर दौरे के दौरान श्वेत क्रांति 2.0 और अलवर संघ दुग्ध दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण भी किया।
- प्रेमचंद बैरवा ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश भर से आए नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निवारण के लिए दिशा-निर्देश दिए।
- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए विद्याधर नगर विधानसभा के खातीपुरा और नांगल मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लिया। इस यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसमें जयपुर सांसद मंजू शर्मा और अन्य नेता भी शामिल हुए।
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात कर राजस्थान के सर्वांगीण विकास और उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर चर्चा की। दोनों नेताओं ने राज्य की प्रगति हेतु समन्वित प्रयासों पर बल दिया।
- पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. जगन्नाथ पहाड़िया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने उनके योगदान को याद करते हुए विनम्र सम्मान प्रकट किया।
- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मदन राठौड़ ने कहा कि- हमारी बहनों की मांग का सिंदूर पोंछने वालों को करारा जवाब देने के लिए सेना द्वारा मिशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। यह मिशन राष्ट्र की अस्मिता और वीरता का प्रतीक बना।
- भाजपा प्रदेश मुख्यालय जयपुर में सिंदूर यात्रा अभियान संचालन को लेकर प्रदेश टोली की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सांसद मंजू शर्मा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में अभियान की रणनीति और संचालन पर विस्तार से चर्चा की गई।
- जोधपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में बीजेपी और सर्व समाज की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बुजुर्ग, युवा और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि-ऑपरेशन सिंदूर ने देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा किया।
- बारां जिले में विशेष अभियान के तहत पुलिस ने पाटड़ी जंगल क्षेत्र से 101.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त कर NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
- तिजारा में जन जागृति संस्थान द्वारा शहीद स्मारक पर पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए परिंडे लगाए गए, जिसमें समाजसेवी और संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित रहे। परिंडों की देखभाल हेतु सदस्यों को प्रतिदिन पानी भरने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
- राजस्थान में मौसम बदलते ही गर्मी का असर तेज हो गया है, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से लू चलने लगी है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करे- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%