
पीएम मोदी के दौरे समेत राजस्थान की 22 मई 2025 की खबरें
-
Renuka
- May 22, 2025
- पीएम नरेंद्र मोदी ने आज बीकानेर दौरे पर 6 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया और देशनोक रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया। करणी माता मंदिर दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को भी चेतावनी दी, वहीं सीएम भजनलाल समेत कई नेता भी मौजूद रहे।
- राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम आज शाम 5 बजे घोषित किया गया। वहीं करीब 8 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार समाप्त हुआ। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
- खैरथल-तिजारा में जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी विभागों को समयबद्ध और शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
- श्रीमाधोपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लेकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया। यात्रा का समापन शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर हुआ।
- “स्वच्छ भिवाड़ी, हरित भिवाड़ी” अभियान को मजबूती देने के लिए बीड़ा सीईओ अतुल प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने, प्लास्टिक प्रतिबंध, बर्तन बैंक, थैले वितरण और कंट्रोल रूम जैसी कई योजनाओं पर निर्णय लिया गया।
- धौलपुर संघर्ष समिति ने मचकुंड चौराहे पर ओवर ब्रिज की स्वीकृति पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया, 11 वर्षों के संघर्ष के बाद लोगों की मांग पूरी हुई। ओवर ब्रिज के निर्माण से दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है और निर्माण कार्य नवंबर 2025 में शुरू होने की संभावना है।
- खैरथल-तिजारा में जिला कलक्टर किशोर कुमार के निर्देश पर उपखंड स्तरीय अधिकारियों ने मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया, जिसमें श्रमिकों से कार्य की जानकारी ली गई और कार्यस्थल पर सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
- कोटा ग्रामीण पुलिस ने कनवास कस्बे में 18 मई 2025 को हुई हत्या का पर्दाफाश कर 2 आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना के बाद की गई जांच और टीम की सटीक कार्रवाई के चलते आरोपियों को हिरासत में लिया, वहीं जांच की प्रकिया भी जारी है।
- बहरोड के कोलीला जोगा और माजरा काठ गांवों में बिना भूमि रूपांतरण के 18 बीघा पर की गई अवैध प्लॉटिंग को बीडा अधिकारियों ने JCB से ध्वस्त कर दिया, जिससे 3.60 करोड़ रुपये के संभावित राजस्व नुकसान को रोका गया।
- केन्द्र सरकार की ओर से अमृत मित्र पहल योजना के तहत महिलाओं ने वृक्षों के लिए पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया, जिसकी देखभाल अगले दो वर्षों तक की जाएगी। स्वयं सहायता समूह की ओर से उपस्थित महिलाओं को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया ।
- राजस्थान में लगातार भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जोधपुर संभाग के क्षेत्र में आगामी 3 दिन हीटवेव का दौर जारी रहने और अधिकतम तापमान दर्ज होने की संभावना जताई गई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%