
राजस्थान की 25 मई 2025 की महत्वपूर्ण खबरें
-
Renuka
- May 25, 2025
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तेरापंथी भवन में पुण्यश्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान-2025 के तहत आयोजित जिला कार्यशाला में भाग लिया। इस अवसर पर अभियान की तैयारियों और कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर के दौरे पर रहे और सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम के तहत जन समस्याएं सुनी और सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को सोलर इंडक्शन वितरित किए। साथ ही बच्चों को पौधे दिए, विकास कार्यों का लोकार्पण और स्कूल लाइब्रेरी को पुस्तकें भेंट कीं।
- ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में रावतसर में आयोजित तिरंगा यात्रा में भारी जनसमूह ने हिस्सा लिया और पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए।
- RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में SI भर्ती को रद्द करवाने, RPSC के पुनर्गठन समेत कई मांगों को लेकर "युवा आक्रोश महारैली" आयोजित की गई। वहीं SI भर्ती को रद्द करवाने की मांग को लेकर हनुमान बेनीवाल कई दिनों से धरने पर है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही एसआई भर्ती को लेकर बड़ा फैसला आएगा।
- श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में हनुमानगढ़ ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोकलसर के सरपंच को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों ट्रैप किया। ASP सुधा पालावत के निर्देशन में आवासन मंडल कॉलोनी स्थित निवास पर कार्रवाई की गई।
- जोधपुर में भीषण गर्मी के बाद अचानक मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली लेकिन कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने जोधपुर समेत 22 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया ।
- बारां जिला कलेक्टर ने सीताबाड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मेला स्थल का निरीक्षण किया और स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल व स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने पौधारोपण, नरेगा कार्यों और जल जीवन मिशन की प्रगति का भी निरीक्षण कर समयबद्ध सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
- जोधपुर एम्स में शनिवार को भर्ती चार मरीजों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिनमें 5 माह का शिशु, 11 व 12 साल के दो बच्चे और 38 वर्षीय युवक शामिल हैं। मरीजों को आइसोलेट कर आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और सैंपल की जिनोम सीक्वेंसिंग के जरिए वैरिएंट की पुष्टि की जाएगी।
- बारां में "अतिक्रमण मुक्त बारां वनभूमि" अभियान के तहत उप वन संरक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में कार्रवाई कर केलवाड़ा व सीताबाड़ी रेंज में करीब 2,450 बीघा वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया। पत्थरों की दीवारें और 6 अवैध बोरवेल ध्वस्त कर ट्रेंचिंग के माध्यम से भूमि को मुक्त किया गया।
- पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पहल पर बीकानेर के लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में सामाजिक समरसता और सहयोग पर विचार-विमर्श हेतु बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, संत समाज, पूर्व सैनिक और विधायक अशुंमान सिंह भाटी ने सहभागिता की।
- राजस्थान में मौसम ने करवट ली है, सीकर, दौसा और जयपुर के आसपास मेघगर्जन, आकाशीय बिजली व तेज हवाओं की संभावना जताई गई है, कुछ स्थानों पर धूलभरी आंधी व मध्यम बारिश दर्ज की गई। राज्य में सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 47.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%