
27 मई 2025 की राजस्थान की महत्वपूर्ण समाचार
-
Renuka
- May 27, 2025
- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से स्नेहपूर्ण भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण संवाद हुआ।
- भाजपा प्रदेश कार्यालय में जेपी नड्डा के 31 मई को पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम में जयपुर आगमन को लेकर बैठक आयोजित हुई, जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चतुर्वेदी अरुण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
- उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने राजकीय आवास पर जनसुनवाई कर प्रदेशवासियों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए, साथ ही गर्मी में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाकर जल व्यवस्था सुनिश्चित की।
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पदमपुरा गांव में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से तालाब की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया, जिससे ग्रामीणों को जल संकट से राहत और सिंचाई सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।
- बारां जिले के मांगरोल में भव्य तिरंगा यात्रा का निकाली गई, जिसमें भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।
- नई दिल्ली में राष्ट्रीय सर्व सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सीमा सूरी ने नई कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र दिए और समाजसेवा रत्न 2025 अवॉर्ड समारोह में देशभर के समाजसेवकों का सम्मान किया। भिवाड़ी के दिनेश बेदी और संजय कालरा को भी उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए विशेष सम्मान मिला।
- बारां में CHC कोयला के डॉक्टर वैभव चावला की हत्या का मामला सामने आया है, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
- केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल में वीर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें युवाओं और नागरिकों ने राष्ट्रभक्ति का उत्साहपूर्वक संदेश दिया। वहीं कई अधिकारी और ग्रामीण लोग भी मौजूद रहे।
- शाहपुरा के एक विद्यालय की ओर से 2025 में 100% सफलता हासिल कर विजय यात्रा का आयोजन किया, जिसमें मेधावी छात्रों को नगरवासियों ने भव्य स्वागत और सम्मानित किया। कार्यक्रम में संत जन और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
- भिवाड़ी के फूलबाग शनिदेव मंदिर में शनिदेव जन्मोत्सव पर चौथा विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने भोजन ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया, समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह राजावत और मंदिर के पदाधिकारियों ने भंडारे का सफल संचालन किया।
- राजस्थान में नौतपा के तीसरे दिन गर्मी ने कहर बरपाया, कई जिलों में तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, वहीं बाड़मेर में 45.2 डिग्री के साथ सबसे अधिक गर्मी दर्ज की गई, वहीं उदयपुर, अलवर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और भरतपुर जिलों में वज्रपात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%