
28 मई 2025 की राजस्थान की महत्वपूर्ण खबरें
-
Renuka
- May 28, 2025
- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर के सीतापुरा से टोडी मोड़ तक प्रस्तावित मेट्रो परियोजना की समीक्षा हेतु मेट्रो और NHAI अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक में PWD, UDH व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
- जयपुर नगर निगम ग्रेटर आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की समीक्षा बैठक में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कचरा संग्रहण में लापरवाही पर बिल से कटौती की चेतावनी भी दी।
- डीग जल महल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष नरेश फौजदार का सम्मान किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ पत्रकार और पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्ष फौजदार ने सभी पत्रकारों को सहयोग और साथ निभाने का भरोसा दिलाया।
- बहरोड़ की कॉलोनी में करीब दो माह से पानी नहीं आने पर वार्डवासियों ने जलदाय विभाग की पाइपलाइन के पास विरोध प्रदर्शन किया। वहीं अवैध कनेक्शन और बूस्टर के कारण समस्या सामने आई, जिसे विभाग ने मौके पर पहुंचकर बंद किया।
- दौसा के बांदीकुई में अवैध जीप संचालन पर फिर विरोध उठा है बस मालिकों ने नुकसान व टैक्स के बावजूद सवारी न मिलने पर सख्त कार्रवाई की मांग की और सामूहिक जीवन समाप्त करने की चेतावनी दी। यूनियन पदाधिकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
- श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा ने 60 फीट लंबे तिरंगे के साथ शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली, जिसमें भारी जनसैलाब उमड़ा और राष्ट्रप्रेमी नारे भी गूंज उठे। यात्रा की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने की।
- जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की MRI लेब में महिला के चेंजिंग रूम में मोबाइल कैमरा छिपाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया, वहीं पुलिस ने आरोपी गार्ड को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।
- बीकानेर में आयोजित राष्ट्रीय जांभाणी संस्कार शिविर के समापन पर जिला कलेक्टर नम्रता ने बच्चों को अनुशासन अपनाने की प्रेरणा दी और पर्यावरण संरक्षण पर गुरु जंभेश्वर की शिक्षाओं की महत्ता बताई। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- बारां पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही 1 ट्रैक्टर को बरामद किया। पुलिस ने 7 दिन का रिमांड प्राप्त कर अन्य चोरी की गहन जांच शुरू की।
- डीग में अतिरिक्त जिला कलेक्टर देवी सिंह ने मानसून से पहले जलभराव नियंत्रण व जनधन सुरक्षा के लिए सभी संबंधित विभागों को व्यापक तैयारी और बाढ़ प्रबंधन के निर्देश दिए, साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में आपातकालीन संसाधन सुनिश्चित करने को कहा।
- राजस्थान बोर्ड ने आज दोपहर 4 बजे कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिससे छात्रों का लंबा इंतजार समाप्त हुआ। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी किया गया है। वहीं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
ऐसी ही जानकारी के लिए विजिट करें- The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%