
पढ़िए आज 11 मई की राजस्थान की प्रमुख खबरें
-
Chhavi
- May 11, 2025
- अजमेर में आयोजित 24वें 'क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह' में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भाग लिया। शिक्षा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
- केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जैसलमेर दौरे में सीमावर्ती हालात का जायजा लिया और बंकरों में सिविल डिफेंस टीम के साथ समय बिताया। उन्होंने जैसलमेरवासियों की देशभक्ति की सराहना करते हुए कहा कि यहां किसी ने भय नहीं जताया। शेखावत ने कहा, "जो हम पर आंख उठाएगा, वो फिर कभी देख न पाएगा।"
- कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि पिछले 24 घंटों में हालात तेजी से बदले हैं और यह बेहद चौंकाने वाली बात है कि भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर की। उन्होंने इसे एक गंभीर मामला बताते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के आपसी मसले का इस तरह अंतरराष्ट्रीयकरण होना आश्चर्यजनक और चिंताजनक है।
- श्रीगंगानगर के घड़साना में दो युवकों को सोशल मीडिया पर सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन सिंदुर और हालिया आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा पर निगरानी बढ़ा दी है। दोनों से राष्ट्रविरोधी साजिश के एंगल से पूछताछ जारी है।
- जैसलमेर में शनिवार रात तक पाकिस्तानी ड्रोन हमलों की आशंका से तनाव रहा, लेकिन रविवार सुबह हालात सामान्य हो गए। जिला कलेक्टर के आदेश के बाद बाजार खुले और आमजन ने राहत की सांस ली। दुकानों पर चहल-पहल और परिवहन व्यवस्था भी सामान्य नजर आई।
- भारत-पाक सीमा पर तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने रायसिंहनगर में रेड अलर्ट जारी किया, जिससे किसानों ने अपनी फसल वापस घर ले जाने का निर्णय लिया। किसान, मजदूर, व्यापारी और आमजन ने प्रशासन का सहयोग किया और देश के जवानों के साथ खड़े होने का संकल्प लिया। बाद में, प्रशासन ने क्षेत्र में ग्रीन अलर्ट जारी कर आमजन को राहत दी।
- जोधपुर के शक्ति नगर क्षेत्र में राष्ट्र की सुरक्षा, सैनिकों की दीर्घायु और राष्ट्रीय विजय की कामना को लेकर ऋषिकुल सेवा आश्रम ट्रस्ट द्वारा राष्ट्र विजय महायज्ञ का आयोजन किया गया। महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी शिव स्वरूपानंद सरस्वती के सान्निध्य में वैदिक मंत्रों और हवन आहुतियों से देश की खुशहाली की प्रार्थना की गई। विद्वान पंडितों ने देवी पूजन कर राष्ट्रीय शत्रुओं के नाश और शांति की कामना की।
- जैसलमेर के पोहड़ा गांव के पास एक थैली में संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया, जिसे हैंड ग्रेनेड होने का अंदेशा जताया जा रहा है। पास में एक पर्ची भी मिली है, सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। शुरुआती जांच में वस्तु को निष्क्रिय और पुराना बताया जा रहा है।
- श्रीगंगानगर में सीमा पर तनाव के बीच पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने अपनी तत्परता और सक्रियता से सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने पुलिस मीडिया ग्रुप के माध्यम से आवश्यक संदेशों को प्रसारित किया, जिससे पत्रकारों के माध्यम से जनता को त्वरित सूचना मिली। वरिष्ठ पत्रकार भीम शर्मा ने कहा कि ऐसी ही लायजनिंग की आवश्यकता है।
- पाली के घर वाला जाव क्षेत्र में पिछले 6 दिनों से पानी की आपूर्ति ठप है। गैस पाइपलाइन कार्य के दौरान पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई, जिसे अब तक दुरुस्त नहीं किया गया। नाराज लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे रास्ता जाम करेंगे।
- राजस्थान के 30 जिलों में आज भी आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 12 मई को भी बरसात की संभावना जताई है, जबकि 13 मई से मौसम में बदलाव के साथ गर्मी बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को कोटा और भरतपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बारिश हुई।
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..
Yes
No
10%
90%