
बरसेगा या तरसेगा राजस्थान? मानसून को लेकर बड़ा अपडेट
-
Chhavi
- April 20, 2025
Rajasthan Monsoon 2025: इस बार राजस्थान में जबरदस्त गर्मी के बाद जमकर बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग (Metrological Department) का कहना है कि जून से मानसून की एंट्री होगी और जुलाई से सितंबर तक औसत से 105% ज्यादा बारिश हो सकती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बार दक्षिण-पश्चिमी मानसून (South-West Monsoon) 30 मई तक बंगाल की खाड़ी से दस्तक दे सकता है और पूरे प्रदेश में जोरदार तरीके से सक्रिय होगा। Rajasthan Monsoon 2025 जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत तक मानसून पूरे राजस्थान में फैल जाएगा। अच्छी खबर ये भी है कि इस बार अल नीनो कमजोर है, जिससे मानसून की रफ्तार पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। अल नीनो (Al-Nino) के कमजोर होने का मतलब है कि बारिश समय पर होगी और अच्छी भी होगी। पिछली बार भी मानसून जून के आखिर में आया था और जुलाई के पहले हफ्ते से सक्रिय हो गया था। Rajasthan Monsoon 2025 साल 2024 में राज्य के 33 में से 16 जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हुई, 10 जिलों में सामान्य से ज्यादा और 7 में औसत बारिश हुई। दौसा जिले में तो 1409.4 मिमी बारिश हुई जो औसत से 137% ज्यादा थी, जबकि सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में 1285.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई जो 94% ज्यादा थी। आमतौर पर जून से सितंबर तक राज्य में 435.6 मिमी बारिश होती है, लेकिन पिछले साल 678.4 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो औसत से 156% ज्यादा थी। अबकी बार भी उम्मीद है कि बारिश का आंकड़ा सामान्य से ज्यादा जाएगा। यानी इस बार गर्मी के बाद राहत भी भरपूर मिलेगी, खेतों में हरियाली (Grenry)लौटेगी और पानी की चिंता भी कुछ हद तक कम होगी। अब सबकी नजर मानसून की एंट्री पर टिकी है, जो पूरे प्रदेश में एक नई उम्मीद लेकर आएगा Rajasthan Monsoon 2025
For more visit The India Moves
Comment / Reply From
You May Also Like
महत्वपूर्ण खबर
Categories
- देश (1580)
- अपराध (125)
- मनोरंजन (277)
- शहर और राज्य (330)
- दुनिया (667)
- खेल (336)
- धर्म - कर्म (510)
- व्यवसाय (163)
- राजनीति (532)
- हेल्थ (160)
- महिला जगत (47)
- राजस्थान (392)
- हरियाणा (52)
- मध्य प्रदेश (51)
- उत्तर प्रदेश (183)
- दिल्ली (210)
- महाराष्ट्र (121)
- बिहार (94)
- टेक्नोलॉजी (161)
- न्यूज़ (82)
- मौसम (83)
- शिक्षा (104)
- नुस्खे (69)
- राशिफल (301)
- वीडियो (999)
- पंजाब (27)
- ट्रैवल (15)
- अन्य (29)
- जम्मू कश्मीर (65)
Vote / Poll
क्या राजस्थान मे बेरोजगारी का मुद्दा खत्म हो चुका है ..